फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Model Heidi Klum revealed she has a cold, cough and a runny nose Corona Virus

इस फेमस मॉडल में पाए गए कोरोना वायरस जैसे लक्षण, खुद ही लोगों से बनाई दूरी

Sat, 14 Mar 2020 04:25 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 14 Mar 2020 04:25 PM IST
विज्ञापन
Model Heidi Klum revealed she has a cold, cough and a runny nose Corona Virus
Heidi Klum - फोटो : ट्विटर

अमेरिकी-जर्मन मॉडल हिडी क्लम (Heidi Klum) ने खुलासा किया है कि उन्हें सर्दी, जुकाम है और वह ठीक महसूस नहीं कर रही हैं। हिडी ने यह बात अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए कही।

विज्ञापन


हिडी ने बिस्तर पर लेटे हुए एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह कह रही हैं- बुखार, कफ, जुकाम जैसा महसूस हो रहा है। इसलिए मैं घर पर ही रहूंगी ताकि किसी और को मेरी वजह से समस्या न हो। मैं उम्मीद करती हूं यह महज कोल्ड ही हो। मैंने कोरोना का टेस्ट करवाने की कोशिश की लेकिन नहीं करवा पाई। हिडी क्लम पिछले कुछ दिनों से अमेरिका गॉट टैलेंट में नजर नहीं आ रही हैं।
विज्ञापन


बता दें चीन के वुहान प्रांत से फैले कोरोना वायरस का कहर पूरे देशभर में जारी है। इस वायरस से अब तक 5080 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में अब तक 83 लोगों की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। वहीं दुनियाभर में कोरोना से 1,34,300 से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हैं। कोरोना वायरस के दिन-ब-दिन बढ़ते प्रकोप के कारण विश्वभर में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सिनेमा से लेकर स्कूल तक बंद कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना वायरस एक संक्रामक रोग है इसकी शुरुआत अचानक हो सकती है। बुखार, सूखी खांसी, मांसपेशियों में दर्द, थकान संक्रमण के लक्षण हैं। यह सामान्यत: 1-14 दिन तक, जबकि कुछ मामलों में 24 दिन भी दिखते हैं। इस बीमारी की अबतक कोई वैक्सीन या एंटीबायोटिक उपलब्ध नहीं है, लेकिन इसके लक्षणों का उपचार संभव है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Together WE are stronger 💗 #internationalwomensday #celebratingwomen #nolimit #L💗VE #equality

A post shared by Heidi Klum (@heidiklum) on

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed