{"_id":"17aa3636-bc5e-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"model-claudia-in-desi-getup","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशी रंग में क्लौडिया, क्या तलाश रही हैं हिंदी फिल्में","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
देशी रंग में क्लौडिया, क्या तलाश रही हैं हिंदी फिल्में
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 14 May 2013 11:48 AM IST
विज्ञापन
मॉडल क्लौडिया इन दिनों पूरी तरह से भारतीय रंग में रंग गयी हैं। भारतीय खाना खाने के साथ वह आजकल भारतीय पोशाक भी पहनने लगी हैं। वह हिंदी भी सीख सकती हैं।
विज्ञापन
जर्मन मॉडल क्लौडिया पर भारत का रंग कुछ इस कदर चढ़ा है कि उन्होंने भारतीय तरीके से रहना शुरू कर दिया है। उनके मिलने-जुलने के अंदाज भी भारतीय हैं।
भारतीय खाना तो उन्हें पहले से ही पसंद था अब उन्हें भारतीय कपड़े यानि सलवार सूट भी पसंद आने लगे है। तभी तो वो आजकल सलवार सूट पहनती हैं और माथे पर बिंदी लगाती हैं ।
विज्ञापन
उनके इस देसी अवतार की कहीं कोई ख़ास वजह तो नहीं। उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म खिलाड़ी 786 में "बलमा" गाने पर डांस किया था।
फिल्म के साथ ही यह गाना भी खूब पसंद किया गया था। इंडस्ट्री में इस बात के कयास लगने शुरू हो गए हैं कि कहीं वह भारत में ढेरा डालकर फिल्में तलाश तो नहीं कर रहीं।
विज्ञापन