{"_id":"5d624d438ebc3e0132027827","slug":"marvel-studios-announced-ryan-coogler-black-panther-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्वल स्टूडियो ने किया ब्लैक पैंथर के सीक्वल का ऐलान, रिलीज की तारीख भी घोषित","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
मार्वल स्टूडियो ने किया ब्लैक पैंथर के सीक्वल का ऐलान, रिलीज की तारीख भी घोषित
Sun, 25 Aug 2019 03:12 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sun, 25 Aug 2019 03:12 PM IST
विज्ञापन
Black Panther
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्वल स्टूडियो इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हाल ही में मेकर्स ने अपने नए सुपरहीरो 'शी हल्क','मिस मार्वेल' और 'मून नाइट' को लॉन्च करने की घोषणा की है। इसके साथ अब स्टूडियो ने साल 2018 में आई फिल्म ब्लैक पैंथर के सीक्वल की घोषणा भी कर दी है। मार्वल स्टूडियो ने शनिवार को आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर घोषणा करते हुए लिखा- 'रयान कूगलर ब्लैक पैंथर 2 में लौट रहे हैं, ये फिल्म साल 2022 में 6 मई को रिलीज होगी।' मार्वल स्टूडियो की इस घोषणा ने फैंस और दर्शकों के उत्साह को बढ़ा दिया है।
डिज्नी प्लस ने शनिवार को ही मार्वल स्टूडियो के नए सुपरहीरोज की घोषण की है। डिज्नी प्लस ने मार्वल स्टूडियो के 'शी हल्क','मिस मार्वेल' और 'मून नाइट' जैसे सुपरहीरोज की फिल्मों की घोषणा की है। मार्वल स्टूडियोज के अध्यक्ष केविन फीज ने भी अपने नए सुपरहीरोज के बारे में खुलासा करते हुए इस बात की पुष्टि की है। अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स नाउ की खबर के अनुसार मार्वल स्टूडियो के इन नए सुपरहीरोज की फिल्में जल्द ही स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस पर प्रसारित होंगी।
पढ़ें: मार्वल स्टूडियो का बड़ा धमाका, पेश किए ये नए सुपरहीरोज
विज्ञापन
खास बात ये है कि इसके साथ मार्वल स्टूडियोज अपना पहला मुस्लिम सुपरहीरो भी लॉन्च कर रहा है। स्टूडियो के इस सुपरहीरो का नाम मिस मार्वेल है और ये महिला सुपरहीरो है। केविन फीज के अनुसार मिस मार्वेल को पहले डिज्नी प्लस की सीरीज में दिखाया जाएगा इसके बाद ये सुपरहीरो मार्वल स्टूडियो की फिल्मों में नजर आ सकती है।
पढ़ें: एवेंजर्स के स्टंट निर्देशक ने फिल्माए फिल्म 'वॉर' के खतरनाक सीन, चार चोटी के स्टंट निर्देशक एक साथ
मिस मार्वेल की शक्तियों पर बात करते हुए केविन फीज ने कहा है कि ये युवा अभिनेत्री का किरदार होगा जिसका नाम कमाला खान होगा। इस किरदार की खास बात ये होगी ये किसी की भी आकृति में बदल सकती है। इसके अलावा केविन फीज ने मार्वेल के अपने अन्य सुपहीरोज के बारे में भी कई खुलासे किए। आपको बता दें कि बीते कुछ सालों से मार्वल स्टूडियो के सुपरहीरोज को पूरी दुनिया में पसंद किया जा रहा है।

Just announced at #D23Expo, Ryan Coogler returns to direct Marvel Studios’ BLACK PANTHER 2, in theaters May 6, 2022. pic.twitter.com/9zfcFzOi6z
— Marvel Studios (@MarvelStudios) August 24, 2019