मार्वल स्टूडियो का बड़ा धमाका, पेश किए ये नए सुपरहीरोज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्वल स्टूडियो के सुपरहीरोज को पसंद करने वाले फैंस और दर्शकों के लिए खुशखबरी है। डिज्नी प्लस ने शनिवार को मार्वल स्टूडियो के नए सुपरहीरोज की घोषण की है। डिज्नी प्लस ने मार्वल स्टूडियो के 'शी हल्क','मिस मार्वेल' और 'मून नाइट' जैसे सुपरहीरोज की फिल्मों की घोषणा की है।
मार्वल स्टूडियोज के अध्यक्ष केविन फीज ने भी अपने नए सुपरहीरोज के बारे में खुलासा करते हुए इस बात की पुष्टि की है। अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स नाउ की खबर के अनुसार मार्वल स्टूडियो के इन नए सुपरहीरोज की फिल्में जल्द ही स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस पर प्रसारित होंगी।
Just announced at #D23Expo, MS. MARVEL, an original series from Marvel Studios, only on Disney+ pic.twitter.com/BlLARmsvFX
विज्ञापन विज्ञापन
— Disney+ (@disneyplus) August 23, 2019
Just announced at #D23Expo, SHE-HULK, an original series from Marvel Studios, only on Disney+ pic.twitter.com/EmfcKjqI6e
— Disney+ (@disneyplus) August 23, 2019
खास बात ये है कि इसके साथ मार्वल स्टूडियोज अपना पहला मुस्लिम सुपरहीरो भी लॉन्च कर रहा है। स्टूडियो के इस सुपरहीरो का नाम मिस मार्वेल है और ये महिला सुपरहीरो है। केविन फीज के अनुसार मिस मार्वेल को पहले डिज्नी प्लस की सीरीज में दिखाया जाएगा इसके बाद ये सुपरहीरो मार्वल स्टूडियो की फिल्मों में नजर आ सकती है।
Just announced at #D23Expo, MOON KNIGHT, an original series from Marvel Studios, only on Disney+ pic.twitter.com/1lxeMzjOA8
— Disney+ (@disneyplus) August 23, 2019
पढ़ें: एवेंजर्स के स्टंट निर्देशक ने फिल्माए फिल्म 'वॉर' के खतरनाक सीन, चार चोटी के स्टंट निर्देशक एक साथ
मिस मार्वेल की शक्तियों पर बात करते हुए केविन फीज ने कहा है कि ये युवा अभिनेत्री का किरदार होगा जिसका नाम कमाला खान होगा। इस किरदार की खास बात ये होगी ये किसी की भी आकृति में बदल सकती है। इसके अलावा केविन फीज ने मार्वेल के अपने अन्य सुपहीरोज के बारे में भी कई खुलासे किए। आपको बता दें कि बीते कुछ सालों से मार्वल स्टूडियो के सुपरहीरोज को पूरी दुनिया में पसंद किया जा रहा है।