फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Marie Tom Cruise saved me from sexually abused Nicole Kidman

टॉम क्रूज से शादी ने मुझे यौन शोषण से बचाया निकोल किडमैन

Wed, 17 Oct 2018 02:56 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला Updated Wed, 17 Oct 2018 02:56 PM IST
विज्ञापन
Marie Tom Cruise saved me from sexually abused Nicole Kidman
nicole kidman

ऑस्कर अवार्ड विजेता 51 वर्षीय एक्ट्रेस निकोल किडमैन ने एक इंटरव्यू में बताया कि छोटी उम्र में उनकी शादी एक्टर टॉम क्रूज से होने की वजह से हॉलीवुड में यौन शोषण से वो अछूती रह गईं। वे बताती हैं कि उनकी शादी बहुत छोटी उम्र में हुई।

विज्ञापन


हालांकि क्रूज की सुपरस्टार इमेज ने उनकी सुरक्षा की। किडमैन ने बताया कि टॉम की वजह से किसी ने उनका शोषण करने की हिम्मत नहीं की। टॉम से निकोल ने 1990 में शादी की। उस वक्त निकोल 22 वर्ष की थीं। गौरतलब है कि उनकी शादी 2001 में भंग हो गई।
विज्ञापन


निकोल बताती हैं कि टॉम से अलग होने के बाद उनके प्रति लोगों का रवैया बदल गया। टॉम के साथ निकोल ने दो बच्चों को एडॉप्ट किया था जिसमें एक लड़का और एक लड़की है। साल 2006 में निकोल ने गायक कीथ अर्बन से शादी की। कीथ से निकोल को जैविक रूप से दो बेटियां हुईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed