{"_id":"597f09fa4f1c1ba63f8b496b","slug":"mariah-carey-responded-on-a-fan-was-roughed-up-by-her-bodygards","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉडीगार्ड द्वारा फैन के साथ मारपीट की खबर पर ये बोलीं अमेरिकी सिंगर मारिया कैरे","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
बॉडीगार्ड द्वारा फैन के साथ मारपीट की खबर पर ये बोलीं अमेरिकी सिंगर मारिया कैरे
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 31 Jul 2017 04:18 PM IST
विज्ञापन
मारिया कैरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में अमेरिकी सिंगर मारिया कैरे के एक फैन ने कहा था कि मारिया के बॉडीगार्ड ने उनके साथ मारपीट की है। हालांकि मारिया की टीम ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ। वहीं इस मामले में जब मारिया से सवाल किया गया तो मारिया ने कहा, मुझे नहीं लगता ऐसा कुछ हुआ होगा, पर अगर ऐसा हुआ है तो मै माफी मांगती हूं।
विज्ञापन
आपको बता दें कि मारिया के फैन जेम्स पाब्लो ने कहा था कि जब उसने मारिया के साथ एक सेल्फी लेने की कोशिश की तो मारिया के बॉडीगार्ड्स ने उनके साथ मारपीट की, जबकि मारिया उसके साथ फोटो खिंचवाने के लिए तैयार थीं। पाब्लो उस वक्त स्टेज के पीछे खड़े थे, जब वह सेल्फी लेने गए तो मारिया के बॉडीगार्ड्स ने उसे खींचकर बाहर कर दिया।
विज्ञापन
वहीं, सिंगर मारिया के करीबी सूत्रों ने बताया कि पाब्लो ने मंच के पीछे जाने के लिए एक नकली बैज का इस्तेमाल किया था।