{"_id":"8b86578a-4bfa-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"madonna-wants-to-quit-the-stage","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिगरेट के धुएं से परेशान मैडोना ने दी मंच छोड़ने की धमकी","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
सिगरेट के धुएं से परेशान मैडोना ने दी मंच छोड़ने की धमकी
नई दिल्ली/आईएएनएस
Updated Sat, 22 Dec 2012 11:13 AM IST
विज्ञापन
मशहूर गायिका मैडोना ने एक कार्यक्रम के दौरान मंच बीच में ही छोड़ देने की धमकी दी। इस कार्यक्रम की प्रस्तुति के दौरान कुछ लोगों के एक समूह के आपत्तिजनक व्यवहार से मैडोना घबरा गईं और उन्होंने मंच छोड़ने की धमकी दी। वेबसाइट 'टीएमजेड डॉट काम' के अनुसार, चिली के सैंडियागों में कार्यक्रम के बीच में मैडोना अचानक चिल्ला पड़ीं।
विज्ञापन
दरअसल वहां मौजूद कुछ लोग धूम्रपान कर रहे थे और इससे मैडोना को परेशानी हो रही थी। उन्होंने कहा कि यहां लोग धूम्रपान न करें। यदि आप ऐसा करते हैं तो मैं अपनी प्रस्तुति नहीं दूंगी। आपको मेरी फिक्र नहीं है तो मैं भी आपके लिए नहीं सोचने वाली। यह कोई मजाक नहीं है। आप इस तरह सिगरेट पीना जारी रखेंगे तो मैं कभी नहीं गाऊंगी। इस चेतावनी के तत्काल बाद सिगरेट पी रहे लोगों ने अपनी सिगरेट बुझा दी। उनके सिगरेट बुझाने के बाद ही यह कार्यक्रम आगे चल सका।
विज्ञापन
