{"_id":"496df8ff80deef4d37df74976d32f39c","slug":"madonna-reads-kuran","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरान पढ़ रही हैं पॉप स्टार मडोना","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
कुरान पढ़ रही हैं पॉप स्टार मडोना
Updated Tue, 08 Oct 2013 08:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानी मानी पॉप गायिका मडोना ने एक पत्रिका के लिए लिखे गए अपने लेख में कहा है कि वो आजकल कुरान पढ़ रही हैं।
विज्ञापन
'हार्पर्स बाजार' नाम की पत्रिका में प्रकाशित इस लेख में उन्होंने अपने जीवन से जुड़ी कई बातें उजागर की हैं।
जहां उन्होंने खुद को बंदूक की नोंक पर बंधक बनाने का जिक्र किया है, वहीं ये भी बताया कि उनके फ़्लैट में तीन बार चोरी हुई। साथ ही उन्होंने अपने साथ बलात्कार होने की बात भी कही है।
इसी लेख में उन्होंने इन कुरान पढ़ने की बात भी कही है।
न्यूयॉर्क और मडोना
वो कहती हैं, “मैं इस्लामी देशो में लड़कियों के लिए स्कूल बनवा रही हूं और कुरान पढ़ रही हूं। मेरे ख्याल से सभी धर्मों के पवित्र ग्रंथों को पढ़ना चाहिए।”
विज्ञापन
मडोना कहती हैं, “जैसा कि मेरे दोस्त यमन कहते हैं कि एक अच्छा मुसलमान एक यहूदी होता है, एक अच्छा यहूदी एक अच्छा ईसाई होता है और मैं इस बात से सहमत हूं।”
विज्ञापन
मडोना के मौजूदा पार्टनर मुसलमान है और वो इस्लाम के बारे में ज्यादा से ज्यादा जान रही हैं।
मडोना ने इस लेख में मिड वेस्ट से न्यूयॉर्क आने पर वहां शुरुआती दिनों की मुश्किलों के बारे में भी लिखा है। मडोना लिखता हैं, “न्यूयॉर्क वैसा नहीं था जैसा मैंने सोचा था। उसने मेरा स्वागत नहीं किया।”
मिडवेस्ट से न्यूयॉर्क आने के बारे में उन्होंने लिखा है, “पहले साल मुझे बंदूक की नोंक पर बंधक बनाया गया। एक इमारत की छत पर मेरा रेप हुआ। मेरी पीठ पर छुरी रख कर मुझे ऊपर ले जाया गया। मेरे फ़्लैट में तीन बार चोरी हुई।”