फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Leonardo DiCaprio and Brad Pitt film Once Upon a Time in Hollywood will release 26 july 2019

लियोनार्डो डिकैप्रियो और ब्रैड पिट का फैंस को तोहफा, मर्डर मिस्ट्री पर बनी फिल्म 19 को होगी रिलीज

Thu, 19 Jul 2018 04:58 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 19 Jul 2018 04:58 PM IST
विज्ञापन
Leonardo DiCaprio and Brad Pitt film Once Upon a Time in Hollywood will release 26 july 2019
क्राइम ड्रामा और थ्रिलर से भरपूर हॉलीवुड फिल्म 'वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड' काफी समय से चर्चा में है। इस फिल्म में हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो और ब्रैड पिट मुख्य भूमिका में हैं। हाल ही में इस फिल्म से जुड़ा इन दोनों स्टार का फर्स्ट लुक जारी हुआ था। जिसमें वह 70 के दशक के लुक में नजर आए। दर्शकों ने उनके इस लुक को काफी पसंद किया। 
विज्ञापन


अब फिल्म से जुड़ी एक और खास खबर सामने आई है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो 'वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड' की रिलीज डेट 19 अगस्त 2019 रखी गई थी। लेकिन फिल्म के मेकर्स ने फैंस के बीच उत्सुकता को देखते हुए अब इस फिल्म को तीन हफ्ते पहले यानी 26 जुलाई को रिलीज करने का फैसला किया है। गौरतलब है कि सच्ची घटनी पर आधारित लियोनार्डो डिकैप्रियो और ब्रैड पिट की इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म साल 1969 में हॉलीवुड की सबसे मिस्टीरयस मर्डर केस और सची घटना पर आधारित फिल्म है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि साल 1969 में चार्ल्स मेनसन नाम के एक सीरियल किलर ने हॉलीवुड की जानी-मानी हस्ती शेराॅन और उसके दोस्तों की हत्या कर दी थी। शेराॅन को जब मारा गया, तब वह प्रेग्नेंट थी। यह मर्डर मिस्ट्री हॉलीवुड में सबसे चर्चित घटना में से एक है। बात करें लियोनार्डो डिकैप्रियो के किरदार की तो वह इस फिल्म में पूर्व टीवी एक्टर रिक डाल्टन का किरदार निभाएंगे। इस फिल्म का निर्देशन  1992 में 'रिजवार्यर डॉग्स' के जरिए दूनियाभर में ख्याती बटोरने वाले क्वेंटिन टेरन्टिनो कर रहे हैं। वहीं डेविड हेमैन और शैनन मैकिंटोश फिल्म के निर्माता हैं। इस फिल्म में लियोनार्डो डिकैप्रियो और ब्रैड पिट के अलावा ऑस्कर विनर अल पचिनो भी नजर आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed