{"_id":"5efd27768ebc3ea072036fab","slug":"lena-dunham-recognizes-her-privilege-got-her-where-she-is-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रोल होने के बाद लीना डनहम ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- हां मुझे श्वेत होने का फायदा मिला","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
ट्रोल होने के बाद लीना डनहम ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- हां मुझे श्वेत होने का फायदा मिला
Thu, 02 Jul 2020 05:47 AM IST
Mishra Mishra
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Thu, 02 Jul 2020 05:47 AM IST
विज्ञापन
लीना डनहम
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
HBO की टेलीविजन सीरीज गर्ल्स से नाम कमाने वाली अभिनेत्री लीना डनहम ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें श्वेत होने का फायदा मिला। उन्हें कम उम्र में वो सफलता मिली जो शायद किसी अश्वेत कलाकार को नहीं मिलती।
विज्ञापन
अमेरिका में जॉर्ज फ्लाइड की मौत के बाद रंगभेद के खिलाफ खूब प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी के चलते लीना डनहम को पिछले कई दिनों सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा था। कई लोगों ने ऐसा आरोप लगाया कि लीना को श्वेत होने की वजह से जल्दी सफलता मिली।
विज्ञापन
अब लीना ने इस बात को स्वीकार करते हुए सोशल मीडिया पर मिल रही आलोचनाओं पर चुप्पी तोड़ी है। एक ट्वीट में लीना ने लिखा, 'जब भी मुझे पता चलता है कि मैं ट्रेंड कर रही हूं, मैंने सोंचा कि क्या ट्विटर पर रचनात्मक संवाद हो सकता है, जोकि अक्सर वहां नहीं होता है।'
विज्ञापन
Whenever I find out I’m trending, I have to immediately check if I’m alive! Then, I try and see if there’s a constructive dialogue to have on Twitter. Often there isn’t, but today there really WAS. (Thread)
— Lena Dunham (@lenadunham) June 29, 2020
एक और ट्वीट में लीना ने लिखा, 'यह वास्तव में एक संवाद नहीं है, यह सिर्फ मुझे सहमत कराना चाहते हैं कि हॉलीवुड प्रणाली श्वेत लोगों के पक्ष में धांधली है, जिससे मेरा कैरियर एक सितारे की तरह उभरा है।'
बता दें कि लीना Directors Guild of America Award for Outstanding Directing Comedy Series जीतने वाली पहली महिला कलाकार हैं। अभिनय के अलावा लीना लेखन का शौक रखती हैं। उनकी किताब Not That Kind of Girl: A Young Woman Tells You What She's "Learned" रिलीज की जा चुकी है।
हॉलीवुड अभिनेता डैनी हिक्स का निधन, चौथी स्टेज के कैंसर से लड़ रहे थे जिंदगी की जंग