फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Legendary rock and roll guitarist known as guitar god Jeff Beck dies at the age of 78

दुखद: ‘गिटार गॉड’ जेफ बेक का 78 वर्ष की आयु में निधन, शोक में डूबी म्यूजिक इंडस्ट्री

Thu, 12 Jan 2023 09:34 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 12 Jan 2023 09:34 AM IST
सार

78 साल की उम्र में जेफ बेक ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। मशहूर गिटारिस्ट जेफ बेक की ऑफिशियल वेबसाइट की ओर से उनके निधन की जानकारी दी है।

विज्ञापन
Legendary rock and roll guitarist known as guitar god Jeff Beck dies at the age of 78
जेफ बेक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

म्यूजिक की दुनिया में 'गिटार गॉड' के नाम से मशहूर गिटारिस्ट जेफ बेक निधन हो गया है। 78 साल की उम्र में जेफ बेक ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। जेफ बेक की ऑफिशियल वेबसाइट की ओर से उनके निधन की जानकारी दी है। 1960 के दशक में सुपरग्रुप द यार्डबर्ड्स के साथ रॉक एंड रोल स्टारडम देखने वाले जेफ बेक के निधन के बाद से ही उनके चाहने वाले और म्यूजिक इंडस्ट्री शोक में डूबी हुई है।

विज्ञापन


बैक्टीरियल मैनिंजाइटिस से हुआ निधन
बीते मंगलवार को महान गिटारिस्ट जेफ बेक ने अंतिम सांस ली। जेफ की मौत का कारण अचानक हुए बैक्टीरियल मैनिंजाइटिस को बताया गया है। इंग्लिश बॉर्न गिटारिस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर उनके परिवार की ओर से दिए गए एक बयान में कहा गया, 'काफी गहरे दुख के साथ हम जेफ बेक के निधन की खबर दे रहे हैं। अचानक बैक्टीरियल मैनिंजाइटिस होने की वजह से उनका निधन हो गया।'
विज्ञापन


Avatar 2 on OTT: जल्द ओटीटी पर दस्तक देगी ‘अवतार द वे ऑफ वॉटर’? जानिए कब और कहां देख सकेंगे फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन


शोक जता रहे सितारे
जेफ बेक के निधन पर शोक जताते हुए ब्लैक सब्बाथ के गिटारिस्ट टोनी इयोमी ने ट्विटर पर लिखा, "जेफ एक अच्छे व्यक्ति होने के साथ प्रतिभाशाली गिटारिस्ट थे, दूसरा जेफ बेक कभी नहीं हो सकता।" इसके अलावा किस' पॉल स्टैनली और उनके बैंडमेट जीन सीमन्स भी जेफ बेक ने भी शोक व्यक्त किया।

यह थी आखिरी एल्बम
हाल ही में गिटारिस्ट जेफ बेक ने जॉनी डेप के साथ अपने एल्बम के सपोर्ट में दौरा किया था। वहीं, जून 2022 के आखिर में रिलीज हुए ओटी ऑस्बॉर्न के ‘पेशेंट नंबर 9’ एल्बम के दो ट्रैक में भी दिखाई दिए थे, जिसमें टाइटल ट्रैक ‘पेशेंट नंबर 9’ और ‘ए थाउजेंड शेड्स’ शामिल था। 
Box Office Report: ओपनिंग डे पर थुनिवु-वरिसु में जबरदस्त भिड़ंत, चौथे हफ्ते में भी नहीं थमी अवतार 2 की रफ्तार
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed