फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Avatar the way of water will release on ott after making a splash at box office James Cameron Avatar 2

Avatar 2 on OTT: जल्द ओटीटी पर दस्तक देगी ‘अवतार द वे ऑफ वॉटर’? जानिए कब और कहां देख सकेंगे फिल्म

Thu, 12 Jan 2023 08:54 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 12 Jan 2023 08:54 AM IST
सार

'अवतार 2' रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। चार हफ्ते बाद भी फिल्म का क्रेज दर्शकों में बना हुआ है। वहीं, अब जो दर्शक इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए हैं, उनके लिए खुशखबरी है।

विज्ञापन
Avatar the way of water will release on ott after making a splash at box office James Cameron Avatar 2
अवतार द वे ऑफ वाटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

जेम्स कैमरून की फिल्म ‘अवातर: द वे ऑफ वॉटर’ रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने विदेश में ही नहीं भारत में भी शानदार कलेक्शन किया है। फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं। यह ‘एवेंजर्स एंडगेम’ का रिकॉर्ड तोड़ते हुए भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन गई है। वहीं, अब खबर आ रही है कि फिल्म जल्द ओटीटी पर भी दस्तक देने के लिए तैयार है।

विज्ञापन

Avatar the way of water will release on ott after making a splash at box office James Cameron Avatar 2
अवतार द वे ऑफ वाटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'अवतार 2' ने 16 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इसके बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। रिलीज के चार हफ्ते बाद भी फिल्म का क्रेज दर्शकों में बना हुआ है। वहीं, अब जो दर्शक इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए हैं, उनके लिए खुशखबरी है। दरअसल, अब जेम्स कैमरून की यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। ऐसे में दर्शक घर बैठे ही इसका आनंद ले सकते हैं।

Box Office Report: ओपनिंग डे पर थुनिवु-वरिसु में जबरदस्त भिड़ंत, चौथे हफ्ते में भी नहीं थमी अवतार 2 की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

Avatar the way of water will release on ott after making a splash at box office James Cameron Avatar 2
अवतार द वे ऑफ वाटर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मेकर्स ने जल्द ही फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने की तैयारी कर ली है। कहा जा रहा है कि फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर जल्द दस्तक देने वाली है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर किसी भी फिल्म को रिलीज के 45 दिन बाद स्ट्रीम किया जाता है। वहीं, आज फिल्म की रिलीज को 28 दिन पूरे हो गए हैं। हालांकि मेकर्स की ओर से ऑफिशियली ओटीटी रिलीज को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।

Arun Govil: 'भगवान' के रूप में अरुण के नाम की माला जपते थे लोग, लेकिन अभिनेता ने किरदार के लिए चुकाई भारी कीमत

विज्ञापन

Avatar the way of water will release on ott after making a splash at box office James Cameron Avatar 2
अवतार द वे ऑफ वाटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि ‘अवतार 2’ बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही है। फिल्म रिलीज के चौथे हफ्ते में है और अभी भी इसकी कमाई करोड़ों में हो रही है। फिल्म ने अभी तक भारत में करीब 379.75 करोड़ रुपये का का कलेक्शन कर लिया है और अब जल्द इसी रफ्तार से यह 400 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर सकती है। जेम्स कैमरून की पहली फिल्म ‘अवतार’ 2009 में आई थी।

Bollywood: 90 के दशक के पहले भी बड़े पर्दे पर दिख चुके हैं कई सुपर हीरो, इस फिल्म ने की थी रिकॉर्डतोड़ कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed