फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Randeep Hooda calls Mahatma Gandhi Assassin With Reverence Godse Ji Jaat actor got trolled on viral video

Randeep Hooda: रणदीप हुड्डा ने महात्मा गांधी के हत्यारे को कहा- गोडसे जी, अपने बयान पर जमकर ट्रोल हुए अभिनेता

Wed, 16 Apr 2025 11:06 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 16 Apr 2025 11:06 PM IST
सार

Randeep Hooda Godse Ji Comment: रणदीप हुड्डा ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे के बारे में 'गोडसे जी' कहकर बात की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी तीखी आलोचना हो रही है।

विज्ञापन
Randeep Hooda calls Mahatma Gandhi Assassin With Reverence Godse Ji Jaat actor got trolled on viral video
रणदीप हुड्डा - फोटो : इंस्टाग्राम @randeephooda

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी फिल्म 'जाट' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं, जिसमें उन्होंने सनी देओल के साथ काम किया और एक खलनायक की भूमिका निभाई। वहीं, इस बीच अब वह अपने एक बयान को लेकर चर्चा में बने हुए हैं, जिसके बाद से वह विवादों में भी घिर गए हैं। दरअसल, हाल ही में एक पॉडकास्ट में उन्होंने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे के बारे में 'गोडसे जी' कहकर बात की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी तीखी आलोचना हो रही है। यूजर्स ने इसे गांधी जी का अपमान बताते हुए रणदीप पर जमकर निशाना साधा है।

विज्ञापन

रणदीप ने किया वीर सावरकर का बचाव
दरअसल, रणदीप हुड्डा महात्मा गांधी की हत्या के संबंध में विनायक दामोदर सावरकर का बचाव करते हुए सुने गए। क्लिप में रणदीप ने दावा किया, 'सावरकर का गांधी की हत्या में कोई हाथ नहीं था, क्योंकि अगर वह शामिल होते तो वह अपने पूर्व हिंदू महासभा के सहयोगियों को साजिश से दूर रखने के लिए बुद्धिमान थे।' इससे पहले भी रणदीप हुड्डा की फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' में गोडसे के किरदार को सकारात्मक रूप से दिखाने की कोशिश के लिए भी उनकी आलोचना हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रणदीप का जवाब
जब साक्षात्कारकर्ता ने गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे का जिक्र किया तो रणदीप ने उन्हें 'गोडसे जी' कहा तो उन्हें टोका गया और साक्षात्कारकर्ता ने कहा कि आपने गोडसे को 'गोडसे जी' कहा तो इस पर भी लोगों को आपत्ति हो सकती है। इस पर जवाब देते हुए रणदीप ने कहा, 'हर कोई मरने के बाद महात्मा बन जाता है। इसलिए अगर हम उन्हें सम्मान देते हैं तो इसमें क्या बुराई है?' वहीं, इस बयान के बाद से लोगों ने रणदीप को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

   

विज्ञापन

लोगों ने लगाई लताड़
रणदीप के बयान पर लोगों ने उन्हें खूब लताड़ लगाई। कुछ यूजर्स ने कहा कि यह केवल विवाद पैदा करने के लिए था तो वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि रणदीप ने ऐसा ध्यान आकर्षित करने के लिए किया। एक यूजर ने लिखा , 'इस तरह से लोगों के दिमाग में एक नया नैरेटिव बनाने और स्थापित करने का तरीका है। पश्चिम में यह प्रयोग हमेशा सफल रहा है लेकिन भाजपा को याद रखना चाहिए कि यह भारत है और भारत सिर्फ एक राष्ट्र नहीं है, यह एक विचार है और एक विचार को हराना बहुत कठिन है।' वहीं, अन्य यूजर ने रणदीप को 'गोदी एक्टर' कहा।
Randeep Hooda: 'जाट' अभिनेता रणदीप हुड्डा ने किया बड़ा खुलासा, इस फिल्म के लिए घटा लिया था 18 किलो वजन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed