{"_id":"5f13a62a8ebc3e9ff02e7399","slug":"joey-lawrence-files-for-divorce-from-wife-chandie-yawn-nelson-after-15-years-of-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"जॉय लॉरेंस और चैंडी का रिश्ता टूटा, 15 साल बाद लेंगे तलाक","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
जॉय लॉरेंस और चैंडी का रिश्ता टूटा, 15 साल बाद लेंगे तलाक
Sun, 19 Jul 2020 07:17 AM IST
Mishra Mishra
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sun, 19 Jul 2020 07:17 AM IST
विज्ञापन
जॉय लॉरेंस और उनकी पत्नी चैंडी यॉन-नेल्सन
- फोटो : Social Media
अमेरिकी अभिनेता जॉय लॉरेंस और उनकी पत्नी चैंडी यॉन-नेल्सन शादी के लगभग 15 साल बाद अलग हो रहे हैं। पेज सिक्स के अनुसार, शुक्रवार को लॉस एंजेलिस सुपीरियर में जॉय ने तलाक के लिए अर्जी दी।
विज्ञापन
जॉय और चैंडी साल 2005 में फ्लोरिडा के ऑरलैंडो में वॉल्ट डिज्नी वर्ल्ड रिजॉर्ट में शादी के बंधन में बंधे थे। अब दोनों की दो बेटियां 14 वर्षीय चार्ल्सटन और 10 वर्षीय लिबर्टी हैं।
विज्ञापन
जॉय के अपने सोशल मीडिया अकाउंट से Chandie की सभी तस्वीरों की तस्वीरों को डिलीट कर दिया है। फादर्स डे मौके पर जॉय ने अपने प्यारे डॉगी और बेटियों की तस्वीर साझा करते हुए एक भावुत पोस्ट लिखी थी।
विज्ञापन
उन्होंने लिखा था, 'मेरे जीने का कारण, मेरा सबसे बड़ा आशीर्वाद। इन दो अद्भुत, मजबूत, शक्तिशाली युवा महिलाओं का पिता होने के नाते (और निश्चित रूप से मेरे बेटे को जो बीच में) मुझे बहुत अधिक खुशी मिली है, जिसकी मैं मेरे जीवन में कभी भी कल्पना नहीं कर सकता था।'
बता दें कि साल 2002 में जॉय ने मिशेल वेला से शादी की थी। हालांकि ये रिश्ता ज्यादा नहीं टिक सका और तीन साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया। जॉय और मिशेल की कोई संतान नहीं थी।
नहीं रहीं अभिनेत्री फिलिस सोमरविले, 76 साल की उम्र में हुआ निधन
View this post on Instagram
A post shared by Joey Lawrence (@joeylawrence) on