{"_id":"5f1398868ebc3e63b956eb5d","slug":"hollywood-actor-phyllis-somerville-dies-at-76-in-new-york","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं रहीं अभिनेत्री फिलिस सोमरविले, 76 साल की उम्र में हुआ निधन","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
नहीं रहीं अभिनेत्री फिलिस सोमरविले, 76 साल की उम्र में हुआ निधन
Sun, 19 Jul 2020 06:20 AM IST
Mishra Mishra
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sun, 19 Jul 2020 06:20 AM IST
विज्ञापन
फिलिस सोमरविले
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री फिलिस सोमरविले (Phyllis Somerville) का निधन हो गया है। टेलीविजन और फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन करने वालीं फिलिस 76 साल की थीं। उनके निधन की खबर सुनकर उनके चाहने वाले बहुत दुखी हैं।
विज्ञापन
फॉक्स न्यूज के अनुसार, सोमरविले के मैनजर पॉल हिलेपो ने जानकारी देते हुए कहा कि प्राकृतिक कारणों की वजह से फिलिस का निधन हो गया। इस समय वह न्यूयॉर्क में थीं।'
विज्ञापन
फिलिस अयोवा की रहने वाली थीं लेकिन साल 1970 में वह न्यूयॉर्क आकर रहने लगी थीं। वह हाल ही में 'टू किल अ मॉकिंगबर्ड' के ब्रॉडवे प्रोडक्शन में नजर आई थीं।
विज्ञापन
अपने टेलीविजन करियर के दौरान, फिलिस 'द बिग सी,' एनवाईपीडी ब्लू में दिखाई दीं। इसके अलावा वो 'आर्थर' जैसी फिल्मों में भी नजर आई थीं। 'द क्यूरियस केस ऑफ बेंजामिन बटन' के वह सदस्यों में से एक स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड के लिए नामांकित हुईं।
सोमरविले की आखिरी बार 'पोम्स' में नजर आईं, जिसमें वह डायने कीटन और पाम ग्रायर के साथ एक बड़ी उम्र की महिलाओं के साथ दिखाई दीं, जो चीयरलीडिंग टीम बनाती हैं।