रिटायर्ड बेसबॉल खिलाड़ी एलेक्स रोड्रिगेज ने कुछ ऐसे किया था जेनिफर लोपेज को प्रपोज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेनिफर ने अपने रिश्ते पर बात करते हुए बताया बहुत कम लोग जानते हैं कि एलिक्स ने मुझे प्रपोज करने के लिए पहले से प्लान बनाया था और बिल्कुल वैसा ही हुआ जैसा एलिक्स चाहते थे।जेनिफर ने बताया अपने रिलेशनशिप की शुरुआत में हम दोनों एक दूसरे को समझने के लिए बहमास गए थे। वहां हमने एक दूसरे के साथ काफी क्वालिटी टाइम बिताया।
जेनिफर ने एक और किस्सा शेयर करते हुए बताया था- एक बार एलिक्स और मैं डिनर डेट पर गए। वो शाम बहुत अच्छी थी। हम डिनर कर रहे थे। इस बीच अचानक एलिक्स वॉशरूम गए। तभी मेरे पास टेक्स्ट मैसेज आया। मुझे लगा मेरे किसी दोस्त ने मुझे मैसेज किया, लेकिन वो मैसेज एलिक्स ने किया था। उसमें उन्होंने लिखा था-'तुम बहुत खुबसूरत हो और तुम्हारे सामने ठीक-ठाक लगता हूं।' एलिक्स का वो मैसेज मुझे बहुत पसंद आया था।
वहीं एलिक्स ने एक मैग्जीन में जेनिफर और अपने रिश्ते के बारे में बात की थी। एलिक्स ने बताया था- 'हम दोनों में बहुत कुछ कॉमन हैं। इसलिए हम एक दूसरे को अच्छे से समझते हैं।'
फिलहाल दोनों अपनी सगाई इंजॉय कर रहे हैं और शादी की तारीख अभी फाइनल नहीं हुई है। बता दें जेनिफर ने फरवरी 1997 में ओजनी नोआ से शादी की थी। ओजनी नोआ से तलाक के बाद जेनिफर ने Cris Judd से शादी की। साल 2002 में जेनिफर ने बेन एफ्लेक के फिर शादी की और 2004 में दोनों का तलाक हो गया। साल 2004 में ही उन्होंने अपने पुराने दोस्त मार्क एंथनी से शादी की। जेनिफर की ये 5वीं शादी होगी।
A post shared by Jennifer Lopez (@jlo) on