{"_id":"5e829c348ebc3e71170474d7","slug":"japanese-comedian-ken-shimura-dead-at-70-after-contracting-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशहूर कॉमेडियन की कोरोना वायरस से मौत, 19 मार्च को अस्पताल में हुए थे भर्ती","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
मशहूर कॉमेडियन की कोरोना वायरस से मौत, 19 मार्च को अस्पताल में हुए थे भर्ती
Tue, 31 Mar 2020 06:56 AM IST
Mishra Mishra
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Tue, 31 Mar 2020 06:56 AM IST
विज्ञापन
Ken Shimura
- फोटो : Social Media
कोरोना वायरस के वजह से दुनियाभर में लोगों की मौत हो रही है। आम लोगों से लेकर बड़े-बड़े सेलिब्रेटी भी इस खतरनाक वायरस की वजह अपनी जान गंवा चुके हैं। कई मशहूर लोगों के बाद अब जापान के कॉमेडियन केन शिमुरा भी इस जानलेवा वायरस की मार को नहीं झेल पाए और रविवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
केन शिमुरा 70 वर्ष के थे और वो 1970 के दशक के सबसे लोकप्रिय कॉमेडियन रहे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिमुरा को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी जिसके बाद उन्हें 19 मार्च को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें 2016 में उन्हें फेफड़े का कैंसर भी था।
विज्ञापन
अपनी कॉमेडी के दम पर उन्होंने 1970 और 1980 के दशक में जापानी मनोरंजन जगत में राज किया। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग तरह से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
विज्ञापन
इससे पहले ग्रैमी और सीएमए अवार्ड से सम्मानित मशहूर अमेरिकी गायक जो डिफी की भी कोरोना वायरस से मौत हो गई थी।