{"_id":"64b57f0776567b78e00fbe75","slug":"james-cameron-reacted-on-rumours-that-he-is-making-film-oceangate-based-on-titan-submarine-accident-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"James Cameron: ओशनगेट पनडुब्बी हादसे पर जेम्स कैमरून बनाने जा रहे हैं फिल्म, निर्देशक ने दिया ये जवाब","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
James Cameron: ओशनगेट पनडुब्बी हादसे पर जेम्स कैमरून बनाने जा रहे हैं फिल्म, निर्देशक ने दिया ये जवाब
Mon, 17 Jul 2023 11:23 PM IST
प्रियंका नेगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रियंका नेगी
Updated Mon, 17 Jul 2023 11:23 PM IST
सार
काफी समय से चर्चा थी कि प्रशंसित फिल्म निर्माता और टाइटैनिक के निर्देशक जेम्स कैमरून ओशनगेट पनडुब्बी हादसे पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। यह खबर आते ही सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई।
विज्ञापन
डायरेक्टर जेम्स कैमरून
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
काफी समय से चर्चा थी कि प्रशंसित फिल्म निर्माता और टाइटैनिक के निर्देशक जेम्स कैमरून ओशनगेट पनडुब्बी हादसे पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। यह खबर आते ही सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई। फैंस इसको लेकर काफी उत्साहित हो गए। लेकिन अब जेम्स कैमरून ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इन चर्चाओं पर नाराजगी जाहिर करते हुए खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह दावा किया जा रहा था कि टाइटन पनडुब्बी हादसे को लेकर एक सीरीज बनाने के लिए जेम्स से संपर्क किया गया है। हर तरफ इस बात की चर्चा होने लगी। आग इसे लेकर सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शन दे थे। इसे लेकर फैंस में काफी उत्साह देखने को मिल रहा था। लेकिन अब जेम्स कैमरून ने सबकी बोलती बंद कर दी है।
विज्ञापन
जेम्स कैमरून ने कहा कि वह यूं तो अफवाहों पर प्रतिक्रिया देने से वह बचते हैं, लेकिन इन खबरों पर जवाब देने करने से वह खुद को रोक नहीं पाए। जेम्स ने सोशल मीडिया पर इसको लेकर एक पोस्ट भी शेयर किया है। जेम्स ने फिल्म बनाने को लेकर सोशल मीडिया पर कहा, 'मैं आमतौर पर मीडिया में आपत्तिजनक अफवाहों पर प्रतिक्रिया नहीं देता, लेकिन मुझे इस पर रिएक्ट करने की जरूरत। मैं ओशियनगेट फिल्म नहीं बना रहा हूं और न ही बनाऊंगा।'
विज्ञापन
ओशनगेट की पनडुब्बी में सवार होकर पांच लोग टाइटैनिक जहाज का मलबा देखने के लिए निकले थे, जो अचानक लापता हो गए थे। सामने आया कि समंदर की गहराइयों में विनाशकारी विस्फोट से पनडुब्बी के टुकड़े-टुकड़े हो गए और उस पर सवार सभी लोगों की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: 250 लड़कियों के दुष्कर्म की कहानी को बयां करती 'अजमेर 92', रोंगटे खड़े कर देगा मूवी का ट्रेलर