फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Manoj joshi political dram Ajmer 92 Trailer out it Uncovers The Brutal Story Of Sexual Assault

Ajmer 92 Trailer: 250 लड़कियों के दुष्कर्म की कहानी को बयां करती 'अजमेर 92', रोंगटे खड़े कर देगा मूवी का ट्रेलर

Mon, 17 Jul 2023 10:12 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 17 Jul 2023 10:12 PM IST
सार

'अजमेर 92' का ट्रेलर देख आपका दिल दहल उठेगा। इसमें 1992 में अजमेर में हिंदू लड़कियों के साथ हुई डरावनी और दर्दनाक कहानी को दिखाया गया है। दावा किया गया है कि 250 से ज्यादा लड़कियों का रेप हुआ था। हालांकि, फिल्म को लेकर विवाद भी शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Manoj joshi political dram Ajmer 92 Trailer out it Uncovers The Brutal Story Of Sexual Assault
अजमेर 92 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस साल की चर्चित फिल्म 'अजमेर 92' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। विवादों में घिरने के बाद यह फिल्म काफी सुर्खियां बटोर रही है। यह फिल्म साल 1992 में अजमेर स्कैंडल पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि युवतियों को कैसे ब्लैकमेल कर उनके साथ जघन्य कृत्य किए गए थे। लड़कियों को आत्महत्या तक मजबूर कर दिया गया था। रिलायंस एंटरटेनमेंट प्रेजेंट्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का ट्रेलर रोंगटे खडे कर देने वाला है।

विज्ञापन

250 लड़कियों के साथ दुष्कर्म की कहानी
फिल्म के माध्यम से दावा किया गया है कि अजमेर में रसूखदार लोगों ने लड़कियों का दुष्कर्म किया। इसमें 1987 से 1992 तक के समय को दिखाया गया है। उस वक्त अजमेर में कॉलेज में पढ़ने वाली 250 लड़कियों के साथ दुष्कर्म हुआ था। पूरे शहर में लड़कियों की न्यूड फोटो शेयर कर दी गईं और ब्लैकमेल करके उनका एक-एक करके दुष्कर्म किया गया। इस घटना के बाद अजमेर में दहशत का माहौल हो गया था। आत्महत्या कर रही लड़कियों की मौत पर खूब राजनीति हुई थी। उस वक्त पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल खड़े हो गए थे। एक पत्रकार खुद इस मामले की तहकीकात करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Manoj joshi political dram Ajmer 92 Trailer out it Uncovers The Brutal Story Of Sexual Assault
अजमेर 92 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

30 साल पुरानी घटना ने अजमेर में मचाई सनसनी
ट्रेलर 2.45 मिनट का है, जिसकी शुरुआत एक माता-पिता से होती है। वे एक पत्रकार के पास अपनी होने वाले बहू की फोटो लेकर आते हैं और सवाल करते हैं कि पता करके बताओ, कहीं इसका भी तो दुष्कर्म नहीं हुआ। यह सवाल उस वक्त आम बात हो गई थी, क्योंकि जो 1992 में अजमेर में जो हुआ था, उस दौरान ये सवाल लाजमी था। अजमेर में इस घटना ने सनसनी मचा दी थी।

विज्ञापन

अजमेर 92 के निर्देशक पुष्पेंद्र सिंह और प्रोड्यूसर नवर्देश्वर तिवारी हैं। ट्रेलर को अच्छा रिस्पॉन्स मिलता दिखाई दे रहा है। फिल्म को 21 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में करण शर्मा, सुमित सिंह, जरीना वहाब, बृजेंद्र काल, सैयाजी शिंदे और मनोज जोशी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं।

यह भी पढ़ें:  'हाउसफुल 5' पर साजिद नाडियाडवाला ने दिया बड़ा अपडेट, बताया- कब से शुरू होगी शूटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed