{"_id":"e21a5fc0-63b4-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"j-j-abrams-to-make-lance-armstrong-movie","type":"story","status":"publish","title_hn":"लान्स आर्मस्ट्रांग की जिंदगी पर बनेगी फिल्म","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
लान्स आर्मस्ट्रांग की जिंदगी पर बनेगी फिल्म
नई दिल्ली/आईएएनएस
Updated Mon, 21 Jan 2013 04:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैरामाउंट पिक्चर्स और हॉलीवुड निर्माता जेजे एब्राम्स, अमेरिकन साइकलिस्ट लान्स आर्मस्ट्रांग पर फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं। पैरामाउंट और एब्राम्स की फिल्म निर्माण कम्पनी बैड रोबोट ने आर्मस्ट्रांग की आने वाली जीवनी पर फिल्म बनाने के अधिकार खरीद लिए हैं।
विज्ञापन
आर्मस्ट्रांग की जीवनी न्यूयार्क टाइम्स की खेल पत्रकार जूलियट मैकर लिख रही हैं। मैकर की किताब 'साइकिल ऑफ लाइज: द फॉल ऑफ लान्स आर्मस्ट्रांग' जून माह में अमेरिका में प्रकाशित होगी। आर्मस्ट्रांग ने लम्बे समय तक इंकार करने के बाद हाल ही में अंतत: यह स्वीकार किया कि अपने पूरे खेल करियर के दौरान उन्होंने कई बार शक्तिवर्धक दवाओं का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
आर्मस्ट्रांग को उनके खेल करियर और प्रतिबंधित दवाओं के इस्तेमाल को लेकर फिल्म बनाने के कई प्रस्ताव मिल रहे हैं। आर्मस्ट्रांग की ओर से अभी किसी भी प्रस्ताव पर सहमति नहीं बनी थी। डोपिंग की वजह से उन पर किसी भी तरह की खेल गतिविधियों में हिस्सा लेने पर पाबंदी लगी हुई है।
विज्ञापन