फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Review ›   Isn't It Romantic movie review, Priyanka name is cheating on Netflix film

Isn't It Romantic Review: प्रियंका के नाम पर धोखा है नेटफ्लिक्स की ये हॉलीवुड फिल्म

Mon, 18 Mar 2019 01:44 PM IST
विजय जैन अमर उजाला, मनोरंजन ब्यूरो
अमर उजाला, मनोरंजन ब्यूरो Published by: विजय जैन Updated Mon, 18 Mar 2019 01:44 PM IST
सार

  • डिजिटल रिव्यू: इजन्ट इट रोमांटिक (फिल्म)
  • कलाकार: प्रियंका चोपड़ा, रेबेल विलसन, एडम डिवाइन और लियाम हेम्सवर्थ। निर्देशक: टॉड स्ट्रॉस स्कलसन
  • ओटीटी: नेटफ्लिक्स

विज्ञापन
Isn't It Romantic movie review, Priyanka name is cheating on Netflix film
Isn't It Romantic - फोटो : मुंबई ब्यूरो

विस्तार

इस रिव्यू में कलाकारों के विवरण में प्रियंका चोपड़ा का नाम सबसे पहले इसलिए लिखा गया क्योंकि फिल्म को देखने की असली वजह वही रहीं। प्रियंका ने फिल्म को लेकर तमाम इंटरव्यू भी देश विदेश में दिए। उनकी ख्वाहिश भी रही कि उनके फैंस ये फिल्म देखें और उन्हें हॉलीवुड का स्टार मान लें।
विज्ञापन


इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए नेटफ्लिक्स पर करीब 90 मिनट की ये फीचर फिल्म दर्शक इसी उम्मीद के साथ देखनी शुरू करते हैं कि प्रियंका चोपड़ा का फिल्म में धमाकेदार रोल होगा। लेकिन, जैसे क्वांटिको के पहले ही एपीसोड में प्रियंका हॉलीवुड में काम करने के लिए समझौते करने के अपने इरादे बिना लाग लपेट के दिखा देती हैं, उसी तरह इजन्ट इट रोमांटिक में भी प्रियंका का रोल बताता है कि उन्हें अमेरिकी फिल्मों में काम करना है, रोल फिर उनका फिल्म में कुछ भी क्यों न हो। प्रियंका चोपड़ा का अपने प्रशंसकों के साथ किसी धोखे से कम नहीं है ये फिल्म।
विज्ञापन


इन सारी बातों को निकाल दें तो फिल्म वाकई दमदार है। कुछ कुछ हिंदी सिनेमा जैसी लगती इजन्ट इट रोमांटिक प्लस साइड आर्किटेक्ट की कहानी है, जिसे रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों से चिढ़ है। एक एक्सीडेंट में सिर पर चोट लगती है और वह कोमा से बाहर आने से पहले एक नई दुनिया घूम आती है। उसे समझ आता है कि प्यार में इजहार कितना जरूरी है और खुद पर यकीन करना उससे भी ज्यादा जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म खुद से प्यार करो का संदेश देकर खत्म होती है और फिल्म जब खत्म होती है तो एक कोरस गाने में प्रियंका फिर फिल्म ताल में शाहिद कपूर जैसा काम करती दिख जाती हैं। अच्छा खासा हीरोइन थीं प्रियंका हिंदी सिनेमा में, ये अंग्रेजी फिल्मों के ओम पुरी, नसीरूद्दीन शाह बनने की सनक उन्हें कैसे लगी होगी भला, इज इट रीयली रोमांटिक?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed