{"_id":"5ed5a6688ebc3e907234bae1","slug":"insecure-actor-kendrick-sampson-has-been-injured-while-protesting","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोध प्रदर्शन के दौरान अभिनेता केंड्रिक सैम्पसन को लगी रबड़ की गोलियां, पुलिस ने भी की पिटाई","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
विरोध प्रदर्शन के दौरान अभिनेता केंड्रिक सैम्पसन को लगी रबड़ की गोलियां, पुलिस ने भी की पिटाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Tue, 02 Jun 2020 06:38 AM IST
विज्ञापन
केंड्रिक सैम्पसन
- फोटो : Social Media
Link Copied
'इनसिक्योर' के अभिनेता केंड्रिक सैम्पसन का कहना है कि कैलिफोर्निया में विरोध प्रदर्शन के दौरान वह घायल हो गए हैं। फॉक्स न्यूज के अनुसार, 32 वर्षीय अभिनेता अमेरिका के उन हजारों लोगों में शामिल हैं, जिन्होंने पुलिस की बर्बरता का विरोध करने के लिए सड़कों पर कदम रखा है।
विज्ञापन
सैम्पसन ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर लॉस एंजिल्स में विरोध प्रदर्शन से कई वीडियो साझा किए हैं। अभिनेता के मुताबिक, उन्हें रबर की गोलियां लगीं और एक पुलिस अधिकारी ने डंडों से उन्हें पीटा भी।
विज्ञापन
एक वीडियो में, सैम्पसन ने खुलासा किया कि उन्हें चार बार गोली मारी गई थी। वहीं एक और वीडियो में अभिनेता ने कहा कि वो लोग मुझे चार बार पहले ही गोली मार चुके थे और मुझे चोट लगी थी, फिर भी मुझे डंडों से मारा गया।
क्या है मामला?
दरअसल हाल ही में अमेरिका के मिनियापोलिस शहर में एक अफ्रीकी मूल के अमेरिकी शख्स की पुलिस बर्बरता से मौत हो गई, जिसके बाद इस घटना का वीडियो सामने आया। वीडियो में एक अश्वेत को हथकड़ी लगी है और वह जमीन पर उल्टा लेटा है। एक पुलिस अफसर पांच मिनट से ज्यादा समय तक उसकी गर्दन पर अपना घुटना गढ़ाए रहता है। बाद में उस आदमी की मौत हो जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।