फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   John Cusack has said police batons in Chicago after trying to film a burning car during a protest over George Floyd death

पुलिस ने की हॉलीवुड अभिनेता जॉन क्यूसैक के साथ बर्बरता, डंडों से बाइक पर किया हमला

Tue, 02 Jun 2020 06:04 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 02 Jun 2020 06:04 AM IST
विज्ञापन
John Cusack has said police batons in Chicago after trying to film a burning car during a protest over George Floyd death
जॉन क्यूसैक - फोटो : social media

पुलिस कस्टडी में अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद अमेरिका में हर तरफ हिंसक प्रदर्शन जारी हैं। इस बीच हॉलीवुड अभिनेता जॉन क्यूसैक ने कहा है कि जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के विरोध के दौरान एक जलती हुई कार को फिल्माने की कोशिश के बाद शिकागो पुलिस ने उनके साथ बर्बरता की।

विज्ञापन


 53 वर्षीय अभिनेता ने एक वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट से साझा किया है। जॉन क्यूसैक ने अपने इस ट्वीट में लिखा है कि प्रदर्शन के दौरान जलती हुई कार को फिल्माने के लिए पुलिस ने उनकी बाइक पर डंडों से हमला किया। वीडियो में एक पुलिस अधिकारी उन पर चिल्ला भी रहा है। उसे अपनी बाइक निकालो कहते हुए सुना जा सकता है।
विज्ञापन

   

बता दें कि हिंसा के चलते वाशिंगटन समेत 40 शहरों में कर्फ्यू लागू है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपना गुस्सा प्रभावित शहरों के राज्यपालों पर उतारा है। कई शहरों में हुए दंगों को देखते हुए ट्रंप ने यहां के गवर्नरों को कमजोर करार दिया है। इसके अलावा अमेरिकी शहरों में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के दौरान आग लगाए जाने और चोरी की घटनाओं पर ट्रंप ने गवर्नरों से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला?
दरअसल हाल ही में अमेरिका के मिनियापोलिस शहर में एक अफ्रीकी मूल के अमेरिकी शख्स की पुलिस बर्बरता से मौत हो गई, जिसके बाद इस घटना का वीडियो सामने आया। वीडियो में एक अश्वेत को हथकड़ी लगी है और वह जमीन पर उल्टा लेटा है। एक पुलिस अफसर पांच मिनट से ज्यादा समय तक उसकी गर्दन पर अपना घुटना गढ़ाए रहता है। बाद में उस आदमी की मौत हो जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed