फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Hugh Jackman And Deborralee Separate After 27 Years Of Marriage Report read

Hugh Jackman-Deborralee: ह्यू जैकमैन से तलाक ले रहीं डेबोरा? शादी के 27 साल बाद टूटने की कगार पर रिश्ता

Sat, 16 Sep 2023 08:32 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Sat, 16 Sep 2023 08:32 AM IST
सार

हॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता ह्यू जैकमैन अपनी पत्नी डेबोरा-ली जैकमैन से शादी के 27 साल बाद अलग होने जा रहे हैं। दोनों की पहली  मुलाकात 1995 में एक ऑस्ट्रेलियाई टीवी सीरीज के सेट पर हुई थी।
 

विज्ञापन
Hugh Jackman And Deborralee Separate After 27 Years Of Marriage Report read
ह्यू जैकमैन,डेबोरा-ली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता ह्यू जैकमैन अपनी पत्नी डेबोरा-ली जैकमैन से शादी के 27 साल बाद अलग होने जा रहे हैं। जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं हैं, जिसकी वजह से दोनों अलग होना चाहते हैं।

विज्ञापन


ऐसे हुई थी पहली मुलाकात
डेबोरा-ली जैकमैन और ह्यू जैकमैन की मुलाकात 1995 में एक ऑस्ट्रेलियाई टीवी सीरीज के सेट पर हुई थी, इसके बाद दोनों ने एक साल बाद शादी कर ली। पीपुल पत्रिका में रिपोर्ट किए गए एक संयुक्त बयान में कहा गया है, "हमें एक अद्भुत, प्रेमपूर्ण विवाह में पति और पत्नी के रूप में लगभग दशकों तक एक साथ रहने का सौभाग्य मिला है। हमारी यात्रा अब बदल रही है और हमने अपने व्यक्तिगत विकास को आगे बढ़ाने के लिए अलग होने का फैसला किया है।''
विज्ञापन


दो बच्चों के माता-पिता हैं डेबोरा-ली और ह्यू जैकमैन 
डेबोरा-ली जैकमैन और ह्यू जैकमैन  के दो बच्चे हैं। बयान में आगे कहा गया, "हमारा परिवार हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रहा है और हमेशा रहेगा। हम इस अगले अध्याय को कृतज्ञता, प्यार और दयालुता के साथ शुरू करते हैं। हम हमारी गोपनीयता का सम्मान करने में आपकी समझ की बहुत सराहना करते हैं क्योंकि हमारा परिवार हम सभी में इस परिवर्तन को नेविगेट करता है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन फिल्मों में आएंगे नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो ह्यू जैकमैन और डेबोरा ली फिल्मों में काफी एक्टिव हैं। ह्यूग द वूल्वरिन के रूप में बहुप्रतीक्षित डेडपूल 3 की शूटिंग कर रहे हैं। वूल्वरिन के रूप में उनकी आखिरी फिल्म लोगान थी। वहीं, डेबोरा को आखिरी बार 'दिस इज योर लाइफ: रेबेका गिब्नी' में देखा गया था। वह जल्द ही फिल्म फोर्स ऑफ नेचर: द ड्राई 2 में नजर आएंगी।
  
यह भी पढ़ें-  Jawan: तारक मेहता की 'बबीता जी' ने देखी शाहरुख की 'जवान', एटली की फिल्म को लेकर कही यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed