फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   jawan taarak mehta ka ooltah chashmah munmun dutta watch shah rukh khan film

Jawan: तारक मेहता की 'बबीता जी' ने देखी शाहरुख की 'जवान', एटली की फिल्म को लेकर कही यह बात

Fri, 15 Sep 2023 11:45 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Fri, 15 Sep 2023 11:45 PM IST
सार

हाल ही में तारक मेहता का उल्टा चश्मा की एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता उर्फ बबीता जी ने शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर जवान देखी।

विज्ञापन
jawan taarak mehta ka ooltah chashmah munmun dutta watch shah rukh khan film
शाहरुख खान,मुनमुन दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की फिल्म जवान इन दिनों फैंस को खूब पसंद आ रही हैं।  हाल ही में तारक मेहता का उल्टा चश्मा की एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता उर्फ बबीता जी ने शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर जवान देखी। मुनमुन ने पोस्ट शेयर करते हुए एक लंबा कैप्शन लिखा, "जवान के लिए तालियां! मैं रोई, मैं हंसी, मैंने डांस किया और मैं सबसे बड़ी मुस्कान के साथ थिएटर से बाहर आई।"
विज्ञापन


मुनमुन दत्ता ने की जवान की तारीफ
यह फिल्म बेहद बेहतरीन थी। एक्ट्रेस ने बताया कि शाहरुख हमेशा मेरे बचपन के क्रश, मेरे हीरो बने रहेंगे।'' बता दें कि शाहरुख ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नजर आए थे। एक बार वह चेन्नई एक्सप्रेस को प्रमोट करने के लिए शो में आए थे और बाद में उन्होंने हैप्पी न्यू ईयर को प्रमोट करने के लिए सिटकॉम की शोभा बढ़ाई।
विज्ञापन


दुनिया भर में बजा जवान का डंका
शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति-स्टारर 'जवान' सात सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने अपनी रिलीज के केवल एक सप्ताह में दुनिया भर में 621 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कुल कमाई 368 करोड़ रुपये है। जवान का निर्माण गौरी खान ने रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के तहत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jawan: 'जवान' के 'विक्रम राठौर' को नहीं पसंद हीरो का किरदार, बोले- मुझे फिल्मों में अक्सर...
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed