{"_id":"67accb2345bedf0df803ec8c","slug":"how-to-train-your-dragon-trailer-out-jay-baruchel-gerard-butler-america-ferrera-film-to-release-13-june-2025-2025-02-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"How To Train Your Dragon Trailer: 'हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, इस दिन रिलीज होगी फिल्म","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
How To Train Your Dragon Trailer: 'हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
Wed, 12 Feb 2025 09:54 PM IST
साक्षी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Wed, 12 Feb 2025 09:54 PM IST
सार
लाइव-एक्शन फिल्म 'हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन' का ट्रेलर जारी हो गया है। यूनिवर्सल पिक्चर्स ने फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया।
विज्ञापन
हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विस्तार
लाइव-एक्शन फिल्म 'हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन' का ट्रेलर जारी हो गया है। यूनिवर्सल पिक्चर्स ने फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया। यह लाइव-एक्शन फीचर ड्रीमवर्क्स एनिमेशन की इसी नाम की हिट एनिमेटेड फिल्म का रीमेक है, जो 2010 में रिलीज हुई थी। लेखक-निर्देशक डीन डेब्लॉइस की नई हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन में मेसन थेम्स हिकप और निको पार्कर एस्ट्रिड की भूमिका में हैं।
विज्ञापन
ड्रैगन की सवारी करेगा हिकप
नए हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन ट्रेलर में हिकप ने टूथलेस के साथ अपने बंधन का खुलासा किया है। वह कहता है, 'मैं पहला वाइकिंग हूं, जो ड्रैगन को नहीं मारेगा। एस्ट्रिड ने प्रशंसा के साथ जवाब दिया, 'हालांकि, ड्रैगन की सवारी करने वाला पहला व्यक्ति।' क्रेसिडा कॉवेल की बुक सीरीज में उनके आदान-प्रदान ने हिकप के ड्रैगन के साथ संबंध और उसकी खास यात्रा को दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म के कलाकार
कलाकारों में गेरार्ड बटलर, निक फ्रॉस्ट और जूलियन डेनिसन शामिल हैं। डेब्लॉइस शुरुआत से ही इस फ्रेंचाइजी से जुड़े रहे हैं। डेब्लॉइस ने इस नई फिल्म को लिखा और निर्देशित किया है, जो 2010 की एनिमेटेड फिल्म पर आधारित है, जिसे उन्होंने क्रिस सैंडर्स के साथ सह-निर्देशित किया था।
Kartik Aaryan: कार्तिक के लिए साउथ से इम्पोर्ट हुई हीरोइन, हिंदी की स्थापित हीरोइनों का साथ काम करने से इनकार
ट्रेलर लॉन्च पर क्या बोले डीन डेब्लॉइस
ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में डीन डेब्लॉइस ने लाइव-एक्शन रीमेक के पीछे की प्रेरणा साझा की। उन्होंने बताया कि मूल हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन के दौरान व्यस्त शेड्यूल और सीमित संसाधनों के कारण कुछ पहलुओं- जैसे कि चरित्र की गहराई और रिश्तों को पूरी तरह से नहीं खोजा जा सका। यह नया संस्करण चरित्र संबंधों को गहराई जोड़ते हुए और माइथोलॉजिकल कहानी का विस्तार कर रहे हैं।
Samay Raina: स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के गुजरात शो की टिकट नहीं मिल रही, वीएचपी ने कहा इवेंट कैंसल है