फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Comedian Raina Shows In Gujarat Not Available For Sale VHP Says Events Cancelled

Samay Raina: स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के गुजरात शो की टिकट नहीं मिल रही, वीएचपी ने कहा इवेंट कैंसल है

Wed, 12 Feb 2025 10:26 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 12 Feb 2025 10:26 PM IST
सार

हाल ही में स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेंटेट' में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने एक अश्लील टिप्पणी की। इसके बाद से यह मुद्दा चर्चा में है। समय और रणवीर के खिलाफ शिकायत भी दर्ज हो चुकी है। इस मामले का असर समय रैना के आने वाले शो पर भी हुआ है, उनका गुजरात शो कैंसल हो चुका है। 

विज्ञापन
Comedian Raina Shows In Gujarat Not Available For Sale VHP Says Events Cancelled
समय रैना - फोटो : Instagram

विस्तार

हाल ही में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने समय रैना के शो पर एक विवादित और अश्लील टिप्पणी की। इसके बाद से सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ बातें होने लगी। साथ ही पुलिस में शिकायत भी दर्ज हो चुकी है। कई शहरों में इनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। मंगलवार को रणवीर इलाहाबादिया के घर पर मुंबई पुलिस की एक टीम भी पहुंची है। आगे उन पर कार्यवाही की मांग की जा रही है। इस सारे मामले का असर समय रैना के आने वाले शो पर हो रहा है। 

विज्ञापन


ऑनलाइन नहीं मिल रहे टिकट 
विश्व हिंदू परिषद ने बुधवार को दावा किया कि कॉमेडियन समय रैना के गुजरात में होने वाले शो को रद्द कर दिया गया है। यह फैसला उनके यूट्यूब रियालिटी शो इंडियाज गॉट लेटेंट में हुई हालिया घटना के बाद लिया गया है। दरअसल, इस शो पर एक और यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने अश्लील टिप्पणी की। इस टिप्पणी से कई लोग नाराज हैं। विश्व हिंदू परिषद का कहना है कि अप्रैल में होने वाले समय रैना के शो के टिकट अब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं हैं।
विज्ञापन


विवाद के कारण रद्द हुआ शो 
गुजरात वीएचपी के प्रवक्ता हितेंद्र सिंह राजपूत कहते हैं, ‘स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना ने राज्य में चार शो की प्लानिंग की थी। 17 अप्रैल को सूरत और 18 अप्रैल को वडोदरा में एक-एक शो और 19 और 20 अप्रैल को अहमदाबाद में दो शो होने वाले थे। लेकिन ऐसा लगता है कि गुजरात में उनके खिलाफ लोगों के आक्रोश के कारण ये सभी चार शो रद्द कर दिए गए हैं। हालांकि इन शो के टिकट सुबह (बुधवार) तक उपलब्ध थे। अब ऐसा लगता है कि उन्हें पोर्टल से हटा दिया गया है।’  
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे भी शो ना कराने की मांग
वीएचपी के क्षेत्रीय सचिव अश्विन पटेल भी कहते हैं, ‘लोगों के बीच गुस्से को देखते हुए ऐसा लगता है कि आयोजकों ने गुजरात में समय रैना के आगामी शो रद्द कर दिए हैं। हम गुजरात के लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने इतनी सतर्कता दिखाई। मैं आयोजकों से भी अनुरोध करता हूं कि वे गुजरात में ऐसे लोगों के कार्यक्रम आयोजित ना करें।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed