{"_id":"62a0fa47cac42a5e4c229d5f","slug":"hollywood-ex-producer-harvey-weinstein-charged-with-indecent-assault-in-london","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hollywood: हॉलीवुड के पूर्व निर्माता हार्वे वीनस्टीन पर महिला से अभद्रता का आरोप, 25 साल पुराना है मामला","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Hollywood: हॉलीवुड के पूर्व निर्माता हार्वे वीनस्टीन पर महिला से अभद्रता का आरोप, 25 साल पुराना है मामला
Thu, 09 Jun 2022 01:11 AM IST
शशि सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Thu, 09 Jun 2022 01:11 AM IST
सार
हॉलीवुड के पूर्व निर्माता हार्वे विंस्टीन को लंदन में एक महिला के खिलाफ अभद्र हमले के दो मामलों में आरोपित करने के लिए अधिकृत किया गया है। उन पर पहले भी कई महिलाओं के द्वारा गंभीर आरोप लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
हार्वे वीनस्टीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हॉलीवुड के पूर्व निर्माता हार्वे वीनस्टीन पर लंदन में एक महिला के खिलाफ अश्लील हमले के दो आरोप लगाए गए हैं। यह मामला 25 साल पुराना बताया गया है। ब्रिटेन की क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस (सीपीएस) ने बुधवार को कहा कि हॉलीवुड के पूर्व निर्माता हार्वे वीनस्टीन को लंदन में एक महिला के खिलाफ अभद्र हमले के दो मामलों में आरोप तय करने के लिए अधिकृत किया गया है।
विज्ञापन
1996 का है मामला
70 वर्षीय वीनस्टीन पर स्कॉटलैंड यार्ड द्वारा कथित अपराधों की जांच में फोर्स द्वारा इकट्ठे किए गए सबूतों की समीक्षा के बाद आरोप लगाया गया था। जानकारी के मुताबिक, यह जुलाई और अगस्त 1996 के बीच हुआ था। शिकायतकर्ता अब 50 वर्ष की हो चुकी है।
विज्ञापन
ऑनलाइन साझा नहीं होगी केस से जुड़ी कोई जानकारी
क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस ने ये साफ किया है कि कोई भी रिपोर्टिंग, टिप्पणी या फिर इससे संबंधित अन्य जानकारी ऑनलाइन साझी नहीं की जानी चाहिए, जो किसी भी तरह से आगामी अदालती मामले में कार्यवाही को प्रभावित करने वाली हो। साथ ही यह भी कहा गया है कि प्रतिवादी के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही सक्रिय है...और उसे निष्पक्ष सुनवाई का अधिकार है।
विज्ञापन
पहसे से सजा काट रहे हैं हार्वे
बता दें कि पूर्व निर्माता हार्वे वीनस्टीन पर पहले भी कई महिलाओं द्वारा आरोप लगाए जा चुके हैं और ये मामले भी दशकों बाद उजागर हुए थे। हार्वे वीनस्टीन पर हॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों सहित तकरीबन 100 महिलाओं से ज्यादा के साथ यौन शोषण का आरोप लग चुका है। फिलहाल हार्वे वीनस्टीन पहले से ही दुष्कर्म और यौन शोषण मामले में 23 साल की सजा काट रहे हैं।