फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Hollywood actress joining a campaign for sexual harassment in workplace in america

#MeToo यौन उत्पीड़न के खिलाफ एक्ट्रेसेज ने खोला मोर्चा, जुटा लिए सवा करोड़

Tue, 02 Jan 2018 11:39 AM IST
बीबीसी, हिन्दी
बीबीसी, हिन्दी Updated Tue, 02 Jan 2018 11:39 AM IST
विज्ञापन
Hollywood actress joining a campaign for sexual harassment in workplace in america
अमेरिका में फिल्म उद्योग और दूसरी कामकाजी जगहों पर यौन उत्पीड़न के मुकाबले के लिए एक अभियान की शुरुआत की गई है। इस प्रोजेक्ट में तीन सौ से ज्यादा महिलाएं शामिल हैं। इनमें नताली पोर्टमैन सहित कई अभिनेत्रियां, लेखक और निर्देशक शामिल हैं। इस अभियान को नाम दिया गया है 'टाइम्स अप'। न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार में एक पन्ने का विज्ञापन देकर इस अभियान के बारे में जानकारी दी गई है।
विज्ञापन


इसमें कहा गया है, "मनोरंजन जगत की महिलाओं की ओर से हर जगह मौजूद महिलाओं से बदलाव के लिए एकजुट होने की अपील"। ये अभियान फिल्म प्रोड्यूसर हार्वे वाइनस्टीन पर कई हाई प्रोफाइल अभिनेत्रियों की ओर से लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद शुरू किया गया है।
विज्ञापन

कानूनी मदद

Hollywood actress joining a campaign for sexual harassment in workplace in america
इस अभियान को सैंकड़ों अभिनेत्रियों का समर्थन हासिल है। इनमें नताली पोर्टमैन, रीस वीदरस्पून, केट ब्लैंनचेट, इवा लोंगोरिया और एमा स्टोन शामिल हैं। अभियान के तहत डेढ़ करोड़ डालर जुटाने का लक्ष्य रखा गया है और ये अभिनेत्रियां 1 करोड़ 30 लाख डॉलर जमाकर चुकी हैं। इस रकम का इस्तेमाल काम की जगह उत्पीड़न का शिकार हुए महिलाओं और पुरुषों की कानूनी मदद के लिए होगा।

इस अभियान का बुनियादी मकसद खेती या फिर फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों, केयरटेकर और वेटर का काम करने वालों की मदद करना है। जिनके पास अपना बचाव करने के लिए धन नहीं होता है। इस अभियान के जरिए "लैंगिक असमानता और शक्ति के असंतुलन को दूर करने" की मांग भी उठाई जाएगी। इसके जरिए प्रभाव की जगहों पर ज्यादा महिलाओं को मौके देने और वेतन की असमानता को दूर करने पर भी जोर दिया जाएगा।

दिसंबर में टाइम मैगजीन ने यौन उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने वाली महिलाओं और पुरुषों को "द साइलेंस ब्रेकर्स" के तौर पर साल 2017 का "पर्सन ऑफ द ईयर" करार दिया था।।बीते साल #MeToo हैशटैग के तहत दुनिया भर की महिलाओं और पुरुषों ने यौन उत्पीड़न से जुड़ी अपनी कहानियां साझा की थीं। अक्टूबर से दिसबंर 2017 के बीच ट्विटर और फेसबुक पर ये हैशटैग 60 लाख बार इस्तेमाल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed