{"_id":"5efd5c028ebc3e42de778c82","slug":"harvey-weinstein-sexual-misconduct-case-reaches-19-million-compensation-fund","type":"story","status":"publish","title_hn":"यौन शोषण मामले में 19 मिलियन डॉलर की समझौता राशि देंगे हार्वे वीनस्टीन","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
यौन शोषण मामले में 19 मिलियन डॉलर की समझौता राशि देंगे हार्वे वीनस्टीन
Thu, 02 Jul 2020 09:31 AM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 02 Jul 2020 09:31 AM IST
विज्ञापन
हार्वे वीनस्टीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर प्रोड्यूसर हार्वे वीनस्टीन (Harvey Weinstein) इस साल फरवरी महीने में यौन शोषण मामले दोषी साबित हुए थे। न्यूयॉर्क की एक अदालत ने वीनस्टीन को दुष्कर्म और एक यौन शोषण के आरोप में दोषी पाया। अब खबर है कि हार्वे के वकीलों ने 19 मिलियन डॉलर पर दो यौन शोषण के मुकदमों को निपटाने के लिए समझौता किया गया है।
विज्ञापन
बता दें पिछले दो सालों से हार्वी पर लगे इन आरोपों की जांच की जा रही थी। वहीं दूसरी तरफ वीनस्टीन के खिलाफ आरोप लगाने वाली महिलाओं में से छह का प्रतिनिधित्व करने वाले वकीलों ने प्रस्तावित सौदे को "पूर्ण बिक्री" बताया।
विज्ञापन
न्यूयॉर्क अटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने घोषणा जानकारी दी कि लगभग 19 मिलियन डॉलर पीड़ितों को समझौते के तौर पर दिया जाएगा। ये रकम उन महिलाओं के बीच वितरित की जाएगी जिन्होंने वीनस्टीन के साथ काम करते हुए यौन उत्पीड़न और लिंग-आधारित भेदभाव का अनुभव किया था। इसके साथ ही 2017 से चल रहे इस मुकदमे का अंत हो जाएगा।
विज्ञापन
बता दें वीनस्टीन पर हॉलीवुड की कई दिग्गज अभिनेत्रियों समेत 100 से ज्यादा महिलाओं का यौन शोषण करने का आरोप लग चुका है। इसके बाद बी #Metoo कैंपेन के जरिए कई दूसरी महिलाओं ने अपनी बात सोशल मीडिया पर रखी थी। इस कैंपेन ने दुनिया भर में तहलका मचा दिया था।
हार्वे हॉलीवुड के बेहद ताकतवर फिल्ममेकर माने जाते हैं। बता दें कि हार्वे के प्रोडक्शन में बनी 81 फिल्मों को ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। हार्वे उन फिल्ममेकर में से थे जिसकी पहुंच व्हाइट हाउस तक हुआ करती थी।