फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Harry Lennix says Will Smith must return his Best Actor Oscar award after Chris Rock Oscars 2022 slapgate

Oscar: हैरी लेनिक्स ने ऑस्कर के निर्णय पर उठाए सवाल, कहा- 'स्मिथ को पुरस्कार से न हटाने का निर्णय चौंकाने वाला'

Sun, 10 Apr 2022 02:31 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 10 Apr 2022 02:31 PM IST
विज्ञापन
Harry Lennix says Will Smith must return his Best Actor Oscar award after Chris Rock Oscars 2022 slapgate
ऑस्कर अवॉर्ड्स 2022 - फोटो : सोशल मीडिया

विल स्मिथ-क्रिस रॉक थप्पड़ कांड जल्द खत्म होने वाला नहीं है। मोशन पिक्चर अकादमी ने हाल ही में क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने के लिए विल स्मिथ को ऑस्कर समारोहों और कार्यक्रमों से 10 साल के लिए प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया था। वहीं अब इस मामले में हॉलीवुड एक्टर हैरी लेनिक्स का बयान सामने आया है। 

विज्ञापन

अभिनेता हैरी लेनिक्स का मानना है कि विल स्मिथ को उनके कार्य के लिए जो सजा दी गई है, वह पर्याप्त नहीं है। स्मिथ को 'ऑस्कर की अखंडता को भुनाने' के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार वापस कर देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

वैराइटी के कॉलम के लिए हैरी लेनिक्स लिखते हैं, विल स्मिथ को ऑस्कर और अन्य अकादमी के संबंधित कार्यक्रमों से 10 साल के लिए प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया गया है। हालांकि यह मेरे हिसाब पर्याप्त दंड नहीं है। एकमात्र व्यक्ति जो ऑस्कर की 'अखंडता को भुना सकता है' वह स्वयं विल स्मिथ हैं। उन्हें अकादमी को अपनी ट्रॉफी 'एक्सप्रेस-मेल' के जरिए वापस कर देनी चाहिए। क्योंकि स्मिथ ने अपने थप्पड़ कांड की वजह से अकादमी के 'अस्तित्व पर संकट' पैदा कर दिया है। 

विज्ञापन

लेनिक्स ने ऑस्कर की कार्यवाही को 'अपवित्र' करार दिया। उनका कहना है कि स्मिथ को पुरस्कार से न हटाने का अकादमी का निर्णय 'चौंकाने वाला' था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed