फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Grammys 2025 Kanye West Wife Bianca Censori Arrives in Sheer Outfit Why the Couple escorted off the Ceremony

Grammys 2025: पारदर्शी कपड़ों में पहुंचीं कान्ये वेस्ट की पत्नी, जानें क्यों कपल को समारोह से किया गया बाहर

Mon, 03 Feb 2025 07:48 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 03 Feb 2025 07:48 AM IST
सार

Grammys 2025: कान्ये वेस्ट और उनकी पत्नी ग्रैमी में अपनी उपस्थिति की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला
 

विज्ञापन
Grammys 2025 Kanye West Wife Bianca Censori Arrives in Sheer Outfit Why the Couple escorted off the Ceremony
कान्ये वेस्ट और उनकी पत्नी और मॉडल बियांका सेंसरी - फोटो : एक्स

विस्तार

2025 के ग्रैमी अवार्ड्स में रैपर कान्ये वेस्ट और उनकी पत्नी और मॉडल बियांका सेंसरी ने सभी का ध्यान खींचा। हालांकि, उनकी उपस्थिति विवादों भरी रही। दरअसल, पहनावे की वजह से बियांका की चर्चा काफी ज्यादा हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों को शो के दौरान कार्यक्रम स्थल से बाहर कर दिया गया। 

विज्ञापन

Grammy Awards: रहमान ने अब तक जीते दो ग्रैमी, इस बार अनुष्का शंकर समेत छह भारतीयों को मिला नॉमिनेशन

विज्ञापन

Grammys 2025 Kanye West Wife Bianca Censori Arrives in Sheer Outfit Why the Couple escorted off the Ceremony
कान्ये वेस्ट, बियांका - फोटो : इंस्टाग्राम
क्यों बाहर किए कान्ये वेस्ट और उनकी पत्नी

एंटरटेनमेंट टुनाइट के अनुसार कान्ये वेस्ट और उनकी पत्नी ग्रैमी पुरस्कार समारोह में बिना बुलाए पांच लोगों के दल के साथ पहुंच गए, जिसके बाद उन्हें बाहर निकाल दिया गया। हालांकि, बाद में उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट को डिलीट कर दिया। बता दें कि कान्ये टाई डॉला साइन के साथ 'कार्निवल' में सहयोग के लिए सर्वश्रेष्ठ रैप गीत के लिए नामांकित हैं।
 Grammy Awards 2025 Live: बियॉन्से ने जीता बेस्ट कंट्री एल्बम, जानें किस श्रेणी में किसने मारी बाजी

लुक से खींचा सभी का ध्यान
रेड कार्पेट पर कान्ये ने हीरे की चेन के साथ एक पूरी तरह से काले रंग की पोशाक पहनी थी। वहीं, उनकी पत्नी बियांका ने पूरी तरह से पारदर्शी मिनी ड्रेस में बोल्डनेस की हदें पार कर दीं। वह एक लंबे काले फर कोट में पहुंची, जिसे बाद में उन्होंने निकाल दिया। 
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर लोग दे रहे प्रतिक्रिया
बियांका के इस लुक पर लोगों की प्रतिक्रिया आनी शुरी हो गई है। एक यूजर ने लिखा, "उन्हें पता है कि वो गलत हैं"। दूसरे यूजर ने लिखा, "वह बहुत असहज लग रही थीं।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "सामान्य लोगों को इसके लिए गिरफ्तार किया जाता है, लेकिन जब सेलिब्रिटी ऐसा करते हैं तो यह एक फैशन स्टेटमेंट बन जाता है। यह फैशन नहीं है, यह अभद्र प्रदर्शन है और कुछ राज्यों में इस तरह की चीजों पर यौन अपराधी के रूप में मामला पंजीकृत होता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed