Grammy Awards 2025: बियॉन्से को तीन ग्रैमी, 'नॉट लाइक अस' बना रिकॉर्ड ऑफ द ईयर; चेन्नई की चंद्रिका भी चमकीं
Grammys 2025 live updates: लॉस एंजिल्स में ग्रैमी पुरस्कार समारोह का आयोजन हुआ। गायिका बियॉन्से ने तीन अवॉर्ड अपने नाम किए। वहीं, चंद्रिका टंडन ने भी पुरस्कार अपने नाम किया। कार्यक्रम की मेजबानी टीवी की चर्चित हस्ती और लेखक ट्रेवर नोआ ने किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
67वें ग्रैमी अवार्ड्स में मुख्य चार श्रेणियों के विजेताओं के नाम सामने आ चुके हैं
रिकॉर्ड ऑफ द ईयर- नॉट लाइक अस- (केंड्रिक लैमर)एल्बम ऑफ द ईयर- काउबॉय कार्टर- (बियॉन्से)
सॉन्ग ऑफ द ईयर- नॉट लाइक अस- (केंड्रिक लैमर)
बेस्ट न्यू आर्टिस्ट- चैपल रोआन
इन मेमोरियम सेक्शन में तबला वादक जाकिर हुसैन को नहीं किया गया शामिल
बियॉन्से को एल्बम ऑफ द ईयर का पुरस्कार
Congrats Album Of The Year winner - ‘COWBOY CARTER’ @beyonce #GRAMMYs pic.twitter.com/7HW4xpbghW
— Recording Academy / GRAMMYs (@RecordingAcad) February 3, 2025
बियॉन्से ने रचा इतिहास
बियॉन्से ने इतिहास रच दिया है, इस बार वह 50 साल में कंट्री संगीत श्रेणी में ग्रैमी जीतने वाली पहली अश्वेत महिला बन गई हैं।सॉन्ग ऑफ द ईयर का पुरस्कार केंड्रिक लैमर के नाम
रैपर केंड्रिक लैमर ने 'नॉट लाइक अस' के लिए समारोह का दूसरा प्रमुख पुरस्कार, सॉन्ग ऑफ द ईयर जीता। इससे पहले उन्होंने रिकॉर्ड ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता था।Congrats Song of the Year winner - "Not Like Us" @kendricklamar 🎶 #GRAMMYs pic.twitter.com/Lt42KULnZw
— Recording Academy / GRAMMYs (@RecordingAcad) February 3, 2025
डीआर ड्रे ग्लोबल इम्पैक्ट अवार्ड जीता एलिसिया कीज के नाम
गायिका एलिसिया कीज को अभिनेता-गायिका और पूर्व ग्रैमी प्रस्तोता क्वीन लतीफा द्वारा डीआर ड्रे ग्लोबल इम्पैक्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।Hip-hop legend Queen Latifah presents the Dr. Dre Global Impact Award to 16-time GRAMMY winner @AliciaKeys, celebrating her groundbreaking contributions to music and culture.
— Recording Academy / GRAMMYs (@RecordingAcad) February 3, 2025
Two queens, one unforgettable moment. 👑 #GRAMMYs
शकीरा ने मचाया धमाल
कोलम्बियाई गायिका शकीरा ने ओजोस असी और बज्रप म्यूजिक सेशन जैसे चार्टबस्टर्स गानों पर धमाकेदार प्रस्तुति देकर मंच पर धूम मचा दी।
✨ Las mujeres ya no lloran, las mujeres facturan!
— Recording Academy / GRAMMYs (@RecordingAcad) February 3, 2025
🎥 Ahora mismo, no te pierdas a @Shakira en el escenario de los #GRAMMYs. Sintoniza en @CBS y @ParamountPlus. pic.twitter.com/twUwqACDN7
केंड्रिक लैमर ने जीता रिकॉर्ड ऑफ द ईयर का खिताब
केंड्रिक लैमर के 'नॉट लाइक अस' ने रिकॉर्ड ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता। उनका मुकाबला सबरीना कारपेंटर, टेलर स्विफ्ट और बियॉन्से जैसे लोगों से था।कोल्डप्ले के क्रिस मार्टिन ने दिवंगत कलाकारों को किया याद
कोल्डप्ले के प्रमुख गायक क्रिस मार्टिन ने पुरस्कार समारोह के 'इन मेमोरियम' सेगमेंट में दिवंगत कलाकारों लियाम पेन, क्विंसी जोन्स, अल्फा एंडरसन, लानी सिमंस, जेडी साउथर, जॉन टिट्टा, टोबी कीथ आदि को संगीतमय श्रद्धांजलि दी।
Liam Payne abre a sessão In Memoriam do #GRAMMYs. pic.twitter.com/M2CPbrHi6a
— Gustavo (@gustavobonotto) February 3, 2025
लेडी गागा और ब्रूनो मार्स को इस श्रेणी में मिला पुरस्कार
लेडी गागा और ब्रूनो मार्स ने 'डाई विद ए स्माइल' के लिए सर्वश्रेष्ठ पॉप युगल/समूह प्रदर्शन का पुरस्कार जीता।Congrats Best Pop Duo/Group Performance winners - "Die With A Smile" @ladygaga & @brunomars. #GRAMMYs pic.twitter.com/XppQveoRoZ
— Recording Academy / GRAMMYs (@RecordingAcad) February 3, 2025