फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Grammy Awards 2021 Nominations To Be Announced On 24 November

63वें ग्रैमी अवॉर्ड्स की नॉमिनेशन लिस्ट आएगी सामने, इस तारीख को ऑनलाइन होगी घोषणा

Fri, 23 Oct 2020 02:12 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 23 Oct 2020 02:12 PM IST
सार

  • ग्रैमी अवॉर्ड्स 2021 के नॉमिनेशन की तारीख आई सामने।
  • ऑनलाइन होगा नॉमिनेशन।

विज्ञापन
Grammy Awards 2021 Nominations To Be Announced On 24 November
grammy awards

विस्तार

63वें सालाना ग्रैमी अवॉर्ड्स का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। अवॉर्ड के नॉमिनेशंस की घोषणा 24 नवंबर को की जाएगी। ये नामांकन भारतीय समय के अनुसार रात 9 बजकर 30 मिनट पर किया जाएगा। एक घंटे के लाइवस्ट्रीम के माध्यम से ये घोषणा की जाएगी।

विज्ञापन


चेयर और अंतरिम रिकॉर्डिंग अकादमी के अध्यक्ष / सीईओ हार्वे मेसन जूनियर नॉमिनेशंस को पढ़ेंगे। साथ ही देश भर के दूरदराज के स्थानों से पिछले ग्रैमी विजेताओं, उम्मीदवारों के साथ भी जुड़ेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि बीते साल 62वें ग्रैमी पुरस्कारों का आयोजन 27 जनवरी को लॉस एंजिलिस के स्टेपल्स सेंटर में हुआ था। इस अवॉर्ड शो में मिशेल ओबामा, लेडी गागा और बिली इलिश का जलवा रहा। सबसे ज्यादा 8 कैटेगरी में नामांकित लिजो को ट्रुथ हर्ट्स के लिए बेस्ट पॉप सोलो परफॉर्मेन्स का अवॉर्ड मिला था। 62वें ग्रैमी अवॉर्ड्स को अमेरिकन सिंगर और सॉन्ग राइटर अलीका किज ने होस्ट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि संगीत जगत के सबसे प्रतिष्ठित और विश्व प्रसिद्ध अवॉर्ड यानी ग्रैमी अवार्ड संगीत में उत्कृष्ट उपलब्धियों को पहचानने के लिए रिकॉर्डिंग एकेडमी द्वारा हर साल दिए जाते हैं। ग्रैमी अवार्ड को मूल रूप से ग्रामोफोन अवॉर्ड कहा जाता है। ‘द ग्रैमी’ सबसे बड़े वार्षिक संगीत पुरस्कार समारोह में से एक है। ये अवार्ड्स बिग थ्री के रूप में आयोजित होते हैं, Big Three यानी दुनिया में आयोजित होने वाले तीन सबसे बड़े वार्षिक संगीत पुरस्कार समारोह। जिनमें अमेरिकन म्यूजिक अवार्ड्स, ग्रैमी अवार्ड और बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स शामिल हैं। 

पढ़ें: अभिनेत्री और डांसर मार्ज चैंपियन का 101 साल की उम्र में निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed