फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Golden Globe Awards 2020 will hailed January 5

77वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स शो की तारीख तय, अगले साल लगेगा सितारों का मेला

Mon, 18 Mar 2019 02:25 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Mon, 18 Mar 2019 02:25 PM IST
विज्ञापन
Golden Globe Awards 2020 will hailed January 5
Golden Globe awards 2018 - फोटो : file photo
द हॉलीवुड फॉरेन प्रेस एसोसिएशन ने अगले साल टीवी और सिनेमा के होने वाले सबसे चर्चित गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स की घोषणा कर दी है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो 77वां गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 5 जनवरी 2020 को होगा। खास बात यह है कि इस बार 92वें अवॉर्ड आस्कर और गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड एक ही हफ्ते में होंगे।
विज्ञापन


पता हो कि सिनेमा प्रेमिया के बीच इन दोनों अवॉर्ड को लेकर काफी उत्साह देखने को मिलता है। बात करें 76वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स की तो, इस बार यह कैलिफोर्निया में आयोजित किया गया था। अवॉर्ड शो में लेडी गागा की फिल्म A Star Is Born के Shallow को ओरनिल सॉन्ग कैटेगरी में अवॉर्ड जीता।
विज्ञापन


ग्लेन क्लोज को 'द वाइफ' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। मोशन पिक्चर में बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड अल्फांसो क्यूरों ने फिल्म रोमा के लिए हासिल किया। वहीं क्रिश्चियन बेल को 'वाइस' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। बेस्ट एक्ट्रेस इन मोशन पिक्चर की कैटेगरी में ओलिविया कोलमैन को 'The Favourite' के लिए अवॉर्ड मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
डैरेन क्रिस ने बेस्ट एक्टर (लिमिटेड सीरीज) द एसेसिनेशन ऑफ जियानी वर्सेज:अमेरिकन क्राइम स्टोरी के लिए अपना पहला गोल्डन अवॉर्ड जीता। ड्रामा के लिए बेस्ट एक्ट्रेस कैटेगरी में ग्लेन क्लोज को अवॉर्ड मिला। बेस्ट एक्टर इन ए सपॉर्टिंग रोल में महैरशाला अली को ग्रीन बुक के लिए अवॉर्ड मिला। बेस्ट एक्ट्रेस इन ए सपॉर्टिंग रोल इन एनी मोशन पिक्चर में रेजिना किंग को इफ बील स्ट्रीट कुड टॉक के लिए अवॉर्ड मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed