हॉलीवुड एक्टर जेरार्ड बटलर का पूरा 'घर' ही उड़ा ले गए चोर, 7 लाख से भी ज्यादा का हुआ नुकसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेरार्ड बटलर (Gerard Butler) का एयरस्ट्रीम ट्रेलर चोर ले उड़े। उनका ये एल्युमिनियम मोटर होम पार्किंग में खड़ा था और चोर वहीं से इसे चोरी करके भाग गए। डेलीमेल की रिपोर्ट की मानें तो इस मोटर होम को सैन फर्नांडो वैली की फ्रेबिकेशन शॉप से चोरी किया गया है। वहां पर ये पार्किंग में खड़ा था।
जेरार्ड बटलर के इस मोटर होम की कीमत 11,000 डॉलर यानी लगभग साढ़े 7 लाख रुपए बताई जा रही है। खबरों की मानें तो इस मोटर होम के रिस्टोरेशन का काम चल रहा था।
इतना ही नहीं हाल ही में कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी आग से भी जेरार्ड बटलर के घर को काफी नुकसान पहुंचा था। बटलर ने इंस्टाग्राम पर आग बुझने के बाद घर की फोटो शेयर करते हुए लिखा था, 'खाली करने के बाद मालिबु के घर में वापस आ गया। पूरे कैलिफोर्निया के लिए बेहद दुखद समय। दमकलकर्मियों के साहस, जोश और बलिदान से हमेशा की तरह प्रेरित हूं।'
वर्क फ्रंट की बात करें तो जेरार्ड बटलर आपदा थ्रिलर 'ग्रीनलैंड' में मुख्य भूमिका निभा सकते हैं, इसे लेकर बातचीत चल रही है। फिल्म में एक परिवार प्राकृतिक आपदा के कारण कठिनाइयों से जूझता दिखाई देगा।
A post shared by Gerard Butler (@gerardbutler) on