फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Full House Actress Lori Loughlin Gets Two Months In Jail In US Admissions Scam

कॉलेज दाखिला घोटाले में लोरी लॉघलिन को हुई जेल, डेढ़ लाख डॉलर का जुर्माना भी लगा

Sat, 22 Aug 2020 09:11 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 22 Aug 2020 09:11 AM IST
विज्ञापन
Full House Actress Lori Loughlin Gets Two Months In Jail In US Admissions Scam
लोरी लॉघलिन - फोटो : ट्विटर

अमेरिकी अभिनेत्री लोरी लॉघलिन को कॉलेज प्रवेश परीक्षा घोटाले में धोखाधड़ी का आरोप सिद्ध होने के बाद दो महीने की जेल हुई है। जेल होने के बाद वह कोर्ट में ही माफी मांगते हुए रो पड़ीं। उन्होंने कहा-  मैं अपनी बेटियों के अच्छे भविष्य के लिए उन्हें अनुचित लाभ देना चाहती थी। मुझे लगा कि मैं अपने बच्चों के लिए अच्छा काम कर रही हूं, लेकिन वास्तव में मैंने अपनी बेटियों की क्षमताओं और उपलब्धियों को कम करके आंका।

विज्ञापन


लॉघलिन पर डेढ़ लाख का जुर्माना भी लगाया गया है और 10 घंटे तक सामाजिक सेवा करने का निर्देश दिया गया है। लफलिन ने अपने इस काम के लिए कोर्ट में कहा- 'मैं दिल से माफी मांगती हूं। मैं अपनी गलती मानती हूं और शर्मिंदा भी हूं। मैंने जो किया उसकी जिम्मेदारी लेती हूं और अब इसके नतीजे भुगतने को भी तैयार हूं।'
विज्ञापन


1980 -90 के दशक के हिट सिटकॉम "फुल हाउस" में आंटी बेकी की भूमिका निभाने के लिए लॉघलिन जानी जाती हैं। इस कॉलेज घोटाले में लॉघलिन और उनके पति समेत 50 और लोग शामिल हैं। यह मामला कॉलेज प्रवेश घोटाले का है जो छात्रों को शीर्ष अमेरिकी विश्वविद्यालयों में प्रवेश दिलाने के लिए रिश्वत देने से जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2011 में शुरू हुए इस घोटाले में रिश्वत के रूप में कुल 2.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर दिए गए थे। आरोपियों में तीन घोटाले के आयोजक, 33 अभिभावक, नौ कोच, दो एसएटी और एसीटी प्रशासक, एक परीक्षा प्रॉक्टर और एक कॉलेज प्रशासक शामिल हैं।

कई विश्वविद्यालयों ने घोटालों में शामिल कोच को निकाल दिया है। घोटाले में सबसे बड़ा हाथ कॉलेज कंसल्टेंट विलियम सिंगर का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed