फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   French actor Gaspard Ulliel passes away at 37 after skiing accident

Gaspard Ulliel Died: अभिनेता 'गैस्पर्ड उलील' का 37 वर्ष की उम्र में निधन, फ्रांस पीएम ने जताया शोक

Thu, 20 Jan 2022 09:42 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 20 Jan 2022 09:42 AM IST
सार

एक्टर गैस्पर्ड उलील फिल्मों में काम करने के साथ ही विज्ञापन की दुनिया में वह जाना माना चेहरा थे। अभिनेता गैस्पर्ड उलील की इस आकस्मिक मौत ने सभी को हिलाकर रख दिया है। अभिनेता गैस्पार्ड उलील को उनके फैंस अब मार्वल की आगामी सीरीज मून लाइट में देख सकेगें। 

विज्ञापन
French actor Gaspard Ulliel passes away at 37 after skiing accident
gaspard ulliel - फोटो : gaspardullielofficiel

विस्तार

फ्रेंच सिनेमा से एक दुखद खबर सामने आई है। मार्वल की आगामी सीरीज में 'मून नाइट' अभिनय करने वाले फ्रांसीसी अभिनेता गैस्पर्ड उलील का 37 वर्ष की आयु में दक्षिणपूर्वी फ्रांस में एक स्कीइंग दुर्घटना के बाद निधन हो गया। उन्हें "हैनिबल राइजिंग" में हैनिबल लेक्टर की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता था। एक्टर गैस्पर्ड उलील फिल्मों में काम करने के साथ ही विज्ञापन की दुनिया में वह जाना माना चेहरा थे। अभिनेता गैस्पर्ड उलील की इस आकस्मिक मौत ने सभी को हिलाकर रख दिया है। अभिनेता गैस्पार्ड उलील को उनके फैंस अब मार्वल की आगामी सीरीज मून लाइट में देख सकेगें। 

विज्ञापन


अभिनेता गैस्पर्ड के को एक्टर रहे फ्रांसीसी अभिनेता जीन डुजार्डिन ने इंस्टाग्राम पर एक कैप्शन के साथ उलील की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें एक काले दिल वाले इमोजी के साथ "गैस्पर्ड" लिखा हुआ था। इसके अलावा फ्रांसीसी संस्कृति मंत्री रोज़लिन बाचेलॉट ने बुधवार को प्रकाशित एक ट्वीट में उलील को "एक असाधारण अभिनेता" कहा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



फ्रांस के प्रधानमंत्री जीन कास्टेक्स ने अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्ति करते हुए ट्वीट किया, "गैस्पार्ड उलील सिनेमा के साथ बड़े हुए और सिनेमा उनके साथ बड़ा हुआ। वे एक-दूसरे को पागलपन से प्यार करते थे। "यह भारी मन के साथ है कि हम उनके सबसे खूबसूरत प्रदर्शनों को फिर से देखेंगे। हमने एक फ्रांसीसी अभिनेता खो दिया है।"
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed