फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Fantastic 4 review: A dud without action

हॉलीवुड में भी बनती हैं बकवास फिल्में, ये रहा उदाहरण

Sun, 23 Aug 2015 01:08 PM IST
Updated Sun, 23 Aug 2015 01:08 PM IST
विज्ञापन
Fantastic 4 review: A dud without action

रेटिंग- *1/2 (डेढ़ स्टार)

विज्ञापन

कौन कहता है कि सिर्फ बॉलीवुड में ही लंबे चौड़े बजट के साथ खराब फिल्में बनती हैं, हॉलीवुड भी ऐसा कर सकता है और इसका जीवंत उदाहरण है फैंटास्टिक 4। यह फिल्म इतनी खराब बन पड़ी है कि फिल्म के निर्देशक जोश ट्रैंक ने फिल्म की रिलीज से पहले ही इससे पल्ला झाड़ लिया था।

निर्देशक का आरोप है कि फ़िल्म की निर्माता कंपनी '20 सेंचुरी फॉक्स' ने उनके काम में दखलअंदाज़ी की है और वे फाइनल प्रोडक्ट से खुश नहीं है। यकीन मानिए जब आप यह फिल्म देखेंगे तो आप भी निराश ही होंगे। मार्वल फिल्मों के शौकीन ये जानते हैं कि 'फैंटास्टिक 4' भी उसी मार्वल यूनिवर्स का हिस्सा है। जिसमें कैप्टन अमेरिका, आईरन मैन और एक्स मैन जैसे सुपरहिट हीरो आते हैं।
विज्ञापन


लेकिन मार्वल फ़िल्म के धोखे में आकर आप इसे मार्वल की 'एवेंजर्स' जैसी फिल्म न समझें। साल 1986 में इस फिल्म के राइट्स मार्वल से ले लिए गए थे और उसके बाद साल 2005 और 2007 में आई फिल्मों ने हालांकि अपनी लागत वसूली लेकिन लोगों ने उन्हें पसंद नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी फिल्मों से भी खराब है ये फिल्म

Fantastic 4 review: A dud without action

साल 2015 में निर्माता कंपनी ने इस फ़िल्म को एक नए सिरे से और एक नई कहानी के साथ शुरू करने की कोशिश की लेकिन यह फिल्म पुरानी फिल्मों से भी खराब बन पड़ी है। दर्शक फिल्म में 'फैंटास्टिक 4' यानी मिस्टर फैंटास्टिक, इनविजिबल वूमैन, ह्यूमन टॉर्च और थिंग के एक्शन सीन और कारनामे देखने जाते हैं। लेकिन अफसोस फिल्म में एक्शन दृश्य सिर्फ नाममात्र के हैं।

किसी धारावाहिक सी लगती इस फ़िल्म की बोरियत में तड़का लगाते हैं फिल्म की सुस्त गति, बोझिल संवाद और खराब ग्राफिक। अगर फिल्म की इतनी 'तारीफ' सुनने के बाद भी आप इस फिल्म की कहानी जानने के इच्छुक हैं तो लीजिए।

ये है फिल्म 'फैंटास्टिक 4' की कहानी

Fantastic 4 review: A dud without action

एक तेज दिमाग युवक रीड रिचर्डस अपने साथी बेन के साथ मिलकर एक ऐसा यंत्र बनाता है जिसकी सहायता से किसी दूसरे ब्रह्मांड में मौजूद ग्रह पर पहुंचा जा सकता है। एक वैज्ञानिक उसके इस यंत्र की क्षमता को पहचान कर चार और तेज दिमाग बच्चों के साथ मिलकर इस यंत्र का बड़ा प्रारूप तय करता है और फिर इस यंत्र से बच्चे पहुंच जाते हैं दूसरे ग्रह पर।

ग्रह पर हुए एक हादसे से चार युवाओं को मिलती हैं कमाल की शक्तियां जिनसे वो कोई खास कमाल नहीं दिखाते और एलियन ग्रह पर पीछे रह गए एक वैज्ञानिक को मिलती है नकारात्मक शक्ति जो जाहिर तौर पर इन 4 युवाओं से भिड़ता है।

किसी हिंदी फिल्म की तरह सिर्फ पांच मिनट में विलेन मारा जाता है, असत्य पर सत्य की जीत होती है और फिल्म खत्म, हां दर्शक खुद को ठगा सा महसूस करते हैं पर इससे फैंटास्टिक 4 को क्या?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed