सिंगर मैरीलिन मैनसन की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। सोमवार का दिन उनके लिए मुसीबत बढ़ाने वाला रहा, जब उनकी कई गर्लफ्रेंड सहित इवान रचेल वुड ने भी उनपर दुष्कर्म, शारीरिक उत्पीड़न और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। सोमवार को इंस्टाग्राम पर मैनसन के खिलाफ एक बयान जारी कर बताया कि मैनसन ने उन्हें किशोरावस्था से ही तैयार किया।
2 of 5
Lior
- फोटो : Social media
वहीं एक्स एडल्ट स्टार जेन्ना जेम्सन ने आरोप लगाया कि मैनसन जिनका असली नाम (Brian Hugh Warner) है, ने उन्हें जिंदा जलाने के लिए सोचा और शारीरिक संबंध के दौरान उनके शरीर पर काटना पसंद करते थे। उन्होंने साक्षात्कार में अपने संक्षिप्त संबंध के बारे में परेशान करने वाली बातें बताईं। उन्होंने इससे पहले कि कुछ बुरा हो मैं उनसे दूर हो गई।
3 of 5
Lior Bitton
- फोटो : Social media
हालांकि अब वह ऑस्ट्रेलियन सिंगर और सांग राइटर लॉयर के साथ खुश हैं जो हमेशा उनका सपोर्ट करते हैं। वह दो बच्चों की मां भी हैं। लॉयर का कहना है कि उनके बच्चों को इंटरनेट इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं है जहां वे गूगल पर अपनी मां का नाम सर्च करें और बहुत सारी नकारात्मक चीजें पढ़ें। उन्हें स्कूल, जिम और दादी के पास रहने को सिखाया गया।
4 of 5
जेन्ना जेम्सन
- फोटो : Social media
वहीं सूत्रों के मुताबिक पता चला था कि जेन्ना और लॉकर डेट कर रहे थे। 2015 में वह सीक्रेट तरीके से इंगेज्ड हो गए थे। उस वक्त जेन्ना ने यहूदी धर्म अपना लिया था।
5 of 5
मैरीलिन मैनसन
- फोटो : Social media
वहीं, रॉकर मैरीलिन मैनसन को सोमवार को उनके रिकॉर्ड लेबल से हटा दिया गया था, जब इवान राचेल वुड ने पूर्व मंगेतर पर यौन और अन्य शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके रिश्ते के दौरान उनके साथ धोखा हुआ। वहीं मैरीलिन ने मैनसन ने इन आरोपों को ‘वास्तविकता की भयानक विकृती’ कहा।