{"_id":"5efd1a798ebc3e433a62c98e","slug":"evil-dead-2-actor-danny-hicks-passed-away-at-the-age-of-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉलीवुड अभिनेता डैनी हिक्स का निधन, चौथे स्टेज के कैंसर से लड़ रहे थे जिंदगी की जंग","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
हॉलीवुड अभिनेता डैनी हिक्स का निधन, चौथे स्टेज के कैंसर से लड़ रहे थे जिंदगी की जंग
Thu, 02 Jul 2020 02:52 PM IST
Mishra Mishra
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Thu, 02 Jul 2020 02:52 PM IST
विज्ञापन
डैनी हिक्स
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इविल डेड 2 के अभिनेता डैनी हिक्स का निधन हो गया है। 68 वर्षीय हिक्स ने मंगलवार को अपने घर पर अंतिम सांस ली। वह चौथी स्टेज के कैंसर से जिंदगी की जंग लड़ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
डैनी हिक्स के निधन की खबर की पुष्टि उनकी प्रबंधन टीम ने फेसबुक पर एक बयान के साथ की। इस पोस्ट में लिखा है, "डैनी हिक्स का अपने घर पर निधन हो गया। हम आपको प्यार करते हैं डैनी, आराम करो मेरे दोस्त। कोई और दर्द नहीं।
विज्ञापन
कुछ दिनों पहले ही डैनी ने एक पोस्ट के जरिए बताया था कि उन्हें कैंसर है और उनके पास सिर्फ तीन साल तक का समय बचा है। उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा था, 'उन सभी लोगों के लिए जो मुझे कभी नहीं मिले, और वो प्रशंसक जिन्होंने मेरे काम का आनंद लिया। मुझे कुछ बुरी खबर मिली है। मुझे चौथी स्टेज के कैंसर का पता चला है।'
डैनी ने आगे लिखा था, 'मेरे पास जीने के लिए लगभग एक से तीन साल हैं। मेरे पोस्ट में कोई बदलाव नहीं आया है। मुझे बहुत ज्यादा पछतावा नहीं है। ठीक है, मैं जाऊंगा। मुझे पता है कि नर्क के उस तहखाने में क्या चल रहा है।'
बता दें कि हिक्स ने हॉरर फिल्म 'इविल डेड 2' में एक अहम भूमिका निभाई थी। इस रोल से उनकी एक अलग पहचान बनी थी। वो स्पाइडर मैन 2, और डार्कमैन में भी नजर आए थे।
पॉल वॉकर की बेटी मीडो ने विन डीजल के बच्चों के साथ साझा की सेल्फी, बताया 'खास परिवार'