फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Eros International and STX Entertainment Merge new company name is Eros STX Global Corporation

हॉलीवुड से मिला बॉलीवुड, बनी नई कंपनी 'इरॉस एसटीएक्स ग्लोबल कॉरपोरेशन', सोमवार को शेयरों पर रहेगी नजर

Sun, 19 Apr 2020 01:33 PM IST
शिप्रा सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 19 Apr 2020 01:33 PM IST
विज्ञापन
Eros International and STX Entertainment Merge new company name is Eros STX Global Corporation
Eros International - फोटो : file photo

11 साल पहले प्राइवेट लिमिटेड से पब्लिक लिमिटेड कंपनी बनी इरॉस इंटरनेशनल मीडिया लिमिटेड ने कोरोना काल में एक नया कांड कर डाला है। बदलापुर, बजरंगी भाईजान और बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्में बना चुके इरॉस इंटरनेशनल ने अब एक हॉलीवुड कंपनी के सथ मिलकर न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में एक नई कंपनी के नाम से एंट्री मारी है। नई कंपनी का नाम होगा इरॉस एसटीएक्स ग्लोबल कॉरपोरेशन। एसटीएक्स एंटरटेनमेंट कंपनी हॉलीवुड की एक महात्वाकांक्षी स्टार्ट अप कंपनी रही है और हसलर्स और बैड मॉम जैसी चर्चित फिल्में बनाई हैं। दोनों कंपनियों को मिलाकर बनी नई कंपनी के निशाने पर चीन का बड़ा बाजार भी है और ईरॉस नाउ के ओटीटी ग्राहक भी।

विज्ञापन


नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में इरॉस के शेयर का भाव शुक्रवार को 14 रुपये 90 पैसे पर बंद हुआ। सिर्फ पांच साल में कंपनी के शेयर का भाव अपने सर्वोच्च स्तर 629 रुपये 75 पैसे से यहां तक आ गया है। इस नई घोषणा का असर सोमवार को भारतीय शेयर बाजार खुलने पर पता चलेगा। वॉल स्ट्रीट में इस एलान का असर ये दिखा कि वहां शुक्रवार को इरॉस इंटरनेशनल का भाव 1.09 डॉलर से बढ़कर 3.05 डॉलर हो दया। जबकि पिछले एक साल में इन शेयर की कीमत वहां 60 फीसदी से ज्यादा गिर चुकी थी।
विज्ञापन


इरॉस का नाम मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में कुछ साल पहले तक काफी इज्जत से लिया जाता रहा है। कंपनी की साख को बढ़ाने में इसकी फिल्मों के अलावा इसके ओटीटी ने भी काफी मदद की। लेकिन, पिछले एक साल से कंपनी के साथ काम कर चुके लोग भुगतान की समस्या के बारे में बताते रहे हैं। कंपनी के मौजूदा सीईओ किशोर लुला को अब दोनों कंपनियों के एक साथ आने के बाद अपनी कुर्सी खाली करनी होगी। एसटीएक्स के सह संस्थापक रॉबर्ट सिमंड्स नई कंपनी के सीईओ होंगे। सिमंड्स ने अपनी कंपनी के स्टाफ को इस बारे में जो जानकारी भेजी है उसके मुताबिक इरॉस नाऊ ओटीटी के 18 करोड़ 80 लाख रजिस्टर्ड उपभोक्ता है और करीब दो करोड़ 60 लाख नियमित ग्राहक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी की तरफ से मुंबई में जारी प्रेस नोट में कहा गया कि कोरोना के मायूसी भरे वातावरण में बालीवुड के लिए ये एक बहुत अच्छी व्यावसायिक खबर है और इस डील के चलते कंपनी ने 55 करोड़ डॉलर पाए हैं। कंपनी ने कहा कि इस धनराशि का उपयोग फिल्म निर्माण और डिजिटल सामग्री बनाने में होगा और इसे अर्थव्यवस्था के नाजुक दौर में एक बड़ा सकारात्मक कदम भी कंपनी ने बताया है। हालांकि एसटीएक्स कंपनी का हाल पिछले कुछ साल से अच्छा नहीं रहा है। लॉस एंजिल्स टाइम्स क मुताबिक कंपनी ने दो साल पहले हॉन्गकॉन्ग के स्टॉक बाजार में आईपीओ लाने की कोशिश की थी। इसके अलाव कंपनी के सह संस्थापक बिल मैकग्लैशन का नाम ऑपरेशन वर्सिटी ब्लूज कॉलेज दाखिलों में धोखाधड़ी वाले मामले में भी आ चुका है। कंपनी ने अपनी मर्जर डील के एलान के बारे में जो कुछ कहा है उससे कंपनी को 12.5 करोड़ डॉलर की नई इक्विटी मिलने की बात कही गई है।


हॉलीवुड रिपोर्टर की एक खबर के मुताबिक नई कंपनी में रॉबर्ट सिमंड्स तो सीईओ होंगे ही, एसटीएक्स के एंड्र्यू वारेन बतौर सीएफओ काम करेंगे और इरॉस के प्रेम परमेश्वरन नई कंपनी में कॉरपोरेट रणनीति के मुखिया होंगे। ईरॉस के किशोर लुला नई कंपनी के कार्यकारी सह अध्यक्ष होंगे और ऋषिका लुला सिंह कंपनी की सह अध्यक्ष होंगी।

Hasmukh Review: वीर दास की इस कॉमेडी सीरीज में सबकुछ है बस सहारनपुर नहीं है

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed