फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Donald Trump Slams 2026 Grammys Calls Host Trevor Noah loser

ग्रैमी के मंच पर हुई ट्रोलिंग से डोनाल्ड ट्रंप खफा, होस्ट ट्रेवर नोआ को कहा लूजर; मुकदमा करने की दी चेतावनी

Mon, 02 Feb 2026 03:00 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 02 Feb 2026 03:00 PM IST
सार

Donald Trump Slams Grammys 2026: सोमवार को संगीत जगत के प्रतिष्ठित ग्रैमी अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ। इस मंच से डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा गया। होस्ट ट्रेवर नोआ ने भी उनके बारे में मजाकिया अंदाज में काफी कुछ कहा। इन बातों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खफा हैं।

विज्ञापन
Donald Trump Slams 2026 Grammys Calls Host Trevor Noah loser
कॉमेडियन ट्रेवर नोओ, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रैमी अवॉर्ड के मंच पर डोनाल्ड ट्रंप की इमीग्रेशन नीति का खूब विरोध किया गया। साथ ही होस्ट ट्रेवर नोआ ने अमेरिकी राष्ट्रपति का मजाक भी उड़ाया। इस मंच पर हुई ट्रोलिंग से डोनाल्ड ट्रंप खफा हैं। उन्होंने ट्विटर के जरिए ग्रैमी अवॉर्ड्स के होस्ट ट्रेवर नोआ पर तंज कसा है। साथ ही उन पर मुकदमा करने की चेतावनी दी है। जानिए, ग्रैमी के मंच पर होस्ट ट्रेवर नोआ ने डोनाल्ड ट्रंप के बारे में क्या कहा और जवाब में अमेरिकी राष्ट्रपति ने क्या जवाब दिया।

विज्ञापन

Donald Trump Slams 2026 Grammys Calls Host Trevor Noah loser
कॉमेडियन ट्रेवर नोआ - फोटो : एक्स (ट्विटर)

डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट करते हुए ट्रेवर नोआ पर कसा तंज 
इस साल के ग्रैमी अवार्ड्स को कॉमेडियन ट्रेवर नोआ होस्ट कर रहे थे। उन्होंने इस अवॉर्ड नाइट में डोनाल्ड ट्रंप का मजाक बनाया। उन पर कुछ आपत्तिजनक बातें भी कहीं। इस बात से खफा होकर डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रेवर नोआ को लूजर कह दिया। डोनाल्ड ट्रंप अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट करते हुए लिखते हैं, ‘ट्रेवर नोआ ने मेरे बारे में गलत कहा है। उसने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप और बिल क्लिंटन ने एपस्टीन आईलैंड पर वक्त बिताया। यह बिल्कुल गलत है। मैं बिल के लिए नहीं बोल सकता लेकिन मैं कभी एपस्टीन आईलैंड पर नहीं गया।’   

ये खबर भी पढ़ें: ‘चोरी की जमीन पर कोई अवैध प्रवासी नहीं…’, ग्रैमी बना विरोध का मंच, ट्रंप के खिलाफ किसने क्या कहा? यहां जानें
 

 

ट्रंप ने मुकदमा करने की धमकी दी 
वह आगे ट्वीट में लिखते हैं, ‘ऐसे झूठे और मानहानिकारक बयान मुझ पर फेक न्यूज मीडिया तक ने नहीं लगाए हैं। लेकिन ट्रेवर नोआ एक टोटल लूजर। बेहतर होगा कि वह अपने फैक्ट्स ठीक कर ले। ऐसा लगता है कि मैं इस  टैलेंटलेस, बेवकूफ पर मुकदमा करने के लिए अपने वकीलों को भेजूंगा। उस पर कई डॉलर का मुकदमा करूंगा। तैयार हो जाओ नोआ, मैं तुम्हारे साथ थोड़ा मजा करने वाला हूं।’   

ये खबर भी पढ़ें: Grammy 2026: सबसे ज्यादा ग्रैमी जीतने वाले रैपर बने लैमर, बैड बनी ने बनाया यह रिकॉर्ड; विजेताओं की पूरी लिस्ट

 
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रंप को लेकर ट्रेवर ने ग्रैमी के मंच पर क्या कहा था?
ग्रैमी अवॉर्ड के मंच पर कॉमेडियन और होस्ट ट्रेवर नोआ ने पहले सिंगर बिली एलिश को बधाई दी। उसके बाद ट्रंप पर टिप्पणी करते हुए कहा, ‘यह रहा सॉन्ग ऑफ द ईयर। बधाई हो, बिली एलिश। यह एक ऐसा ग्रैमी है, जो हर कलाकार चाहता है। लगभग उतना ही जितना ट्रंप ग्रीनलैंड चाहते हैं। यह बात समझ में आती है क्योंकि एपस्टीन के जाने के बाद उन्हें बिल क्लिंटन के साथ घूमने के लिए एक नए आईलैंड की जरूरत है।’ इसी टिप्पणी पर डोनाल्ड ट्रंप खफा हो गए हैं। 



क्या है एपस्टीन आईलैंड का मामला?
पिछले दिनों एपस्टीन आईलैंड से जुड़े एक मामले ने अमेरिकी राजनीति में हलचल मचा दी थी। जेफरी एपस्टीन नाम के एक अमेरिकी फाइनेंसर पर नाबलिग लड़कियों की तस्करी के आरोप लगे। वह इन लड़कियों को एक प्राइवेट आइलैंड पर रखता था, जहां अमेरिका और दुनिया भर के राजनेता, बिजनेसमैन आते थे, उन लड़कियों से संबंध बनाते थे। जेफरी के मरने के बाद एपस्टीन आइलैंड का मामला खूब चर्चा में रहा है। कॉमेडियन ट्रेवर नोआ ने इसी आईलैंड पर डोनाल्ड ट्रंप के जाने की बात कही, जिससे वह खफा नजर आए और झूठे आरोप लगाने पर मुकदमा करने की धमकी दी। 


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed