{"_id":"5ef555048ebc3e42fe276890","slug":"dennis-quaid-secretly-marries-laura-savoie","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेनिस क्वैड ने अपनी गर्लफ्रेंड लौरा सावोई के साथ रचाई शादी, कोरोना की वजह से रद्द किया आयोजन","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
डेनिस क्वैड ने अपनी गर्लफ्रेंड लौरा सावोई के साथ रचाई शादी, कोरोना की वजह से रद्द किया आयोजन
Fri, 26 Jun 2020 07:23 AM IST
Mishra Mishra
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Fri, 26 Jun 2020 07:23 AM IST
विज्ञापन
डेनिस क्वैड
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉलीवुड अभिनेता डेनिस क्वैड ने अपनी गर्लफ्रेंड लौरा सावोई के साथ सांता बारबरा के एक रिसॉर्ट में गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। पिछले साल इस जोड़े ने अक्टूबर के महीने में सगाई की थी।
विज्ञापन
हालांकि शादी को लेकर डेनिस क्वैड ने विशेष तरह की तैयारियां कर रखी थीं। वो अप्रैल में शादी करना चाहते थे और उन्होंने परिवार और दोस्तों के लिए रिसेप्शन की योजना बनाई थी लेकिन कोरोना वायरस के वजह से इस कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा।
विज्ञापन
इसी महामारी के चलते 67 साल के क्वैड ने अपनी 27 वर्षीय गर्लफ्रेंड सावोई के साथ गुपचुप तरीके से शादी करने की योजना बनाई। एक पादरी की उपस्थिति में दोनों ने एक दूसरे को स्वीकार किया।
विज्ञापन
मई 2019 में डेट करने से पहले क्वैड और सावोई एक व्यावसायिक कार्यक्रम में मिले थे। इससे पहले क्वैड की तीन बार शादी हो चुकी है। सावोई को लेकर क्वैड ने कहा कि उनको देखते ही पहली नजर का प्यार हुआ।
सवोई कहती हैं कि वह कभी किसी ऐसे व्यक्ति से नहीं मिली, जिसने उन्हें जीवन में इतना प्यार किया हो। ऐसे व्यक्ति के साथ जीवन बिताना प्रेरणादायक है।
आतंकी हमले से बाल- बाल बचे थे माइकल जैक्सन, ऐसे हुई थी मौत