{"_id":"5ce7b051bdec22073f3f21da","slug":"daniel-craig-injured-on-bond-25-set","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bond 25 की शूटिंग के दौरान घायल हुए डेनियल क्रेग, टखने में होगी सर्जरी","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Bond 25 की शूटिंग के दौरान घायल हुए डेनियल क्रेग, टखने में होगी सर्जरी
Fri, 24 May 2019 02:24 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Fri, 24 May 2019 02:24 PM IST
विज्ञापन
Daniel Craig
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटिश सीक्रेट सर्विस एजेंट जेम्स बॉन्ड की सीरीज में अहम भूमिका निभाने वाले एक्टर डेनियल क्रेग बॉन्ड 25 के सेट पर घायल हो गए हैं। फिल्म के ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
खबर है कि Jamaica में शूटिंग के दौरान उनके टखने में चोट लग गई थी। जिसके बाद उनकी सर्जरी होगी। फिल्म का काम चलता रहेगा। डेनियल टीम को 2 हफ्ते बाद ज्वाइन करेंगे। यह फिल्म अप्रैल 2020 में तय तारीख को ही रिलीज होगी।
विज्ञापन
हालांकि यह पहली बार नहीं है जब किसी स्टंट को खुद करने के दौरान उन्हें चोट लगी हो। इससे पहले अपनी पहली बॉन्ड फिल्म में ही डेनियल के दो दांत टूट गए थे।
विज्ञापन
डेनियल क्रेग 2006 से जेम्स बॉन्ड का किरदार निभा रहे हैं और बॉन्ड सीरीज की पांच फिल्मों में ब्रिटिश जासूस बन चुके हैं। इस फिल्म में उनके साथ क्यूबन-स्पैनिश एक्ट्रेस अना दे अर्मस के अलावा रामी मलेक, दाली बेनसाला और लैशना लिंच भी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
जेम्स बॉन्ड की अब तक की फिल्मों में डेनियल क्रेग के अलावा रोजर मूर, शॉन कॉनरी, प्रियस ब्रॉसनन, टिमोथी डॉल्टन और जॉर्ड लेजेनबे ने एजेंट 007 की भूमिका निभाई है।
Daniel Craig to Undergo Ankle Surgery for Injury Sustained While Filming 'James Bond 25 '#bond25 #jamesbondhttps://t.co/FNzzDpgOHM
— Bond 25 Newsbot (@Bond25News) May 24, 2019