Twitter New CEO: बेस काल्ब बनेंगी ट्विटर की नई सीईओ, क्या इशारा कर रहा कॉमेडी राइटर का यह ट्वीट?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलन मस्क ने हाल ही में ट्विटर के सीईओ के पद से इस्तीफा देने का एलान किया था। इसके लिए उन्होंने एक पोल भी किया। इसके बाद एक कॉमेडी राइटर बेस काल्ब ने ट्विटर की नई सीईओ बनने का दावा किया और बेस ने एलन मस्क को उन्हें ट्विटर का नया सीईओ चुनने के लिए धन्यवाद भी दिया। अब बेस काल्ब का यह ट्वीट वायरल हो रहा है।
Can finally announce: I am humbled, honored, and frankly still in shock to be the new CEO of @twitter. Though we haven't always seen eye to eye (Edgelord memes! Verification fiasco! The "sink" joke being the full extent of his business plan!) I am thrilled @elonmusk took a chan
— Bess Kalb (@bessbell) December 21, 2022विज्ञापन
दरअसल, बेस ने तंज कसते हुए मजाकिया अंदाज में सिलसिलेवार कई ट्वीट किए। बेस ने एलन मस्क को भी टैग किया है। बेस ने ट्वीट किया, 'उन्हें खुद भी विश्वास नहीं हो रहा है कि वह ट्विटर की नई सीईओ बन गई हैं। मस्क के एकमात्र दोस्त जेरेड कुशनर हैं। मुझे पता है कि अपने ज्ञान के स्तर और अचूक दूरदर्शिता से एक दिन जरूर मंगल ग्रह पर जाएंगे।'
Can finally announce: I am humbled, honored, and frankly still in shock to be the new CEO of @twitter. Though we haven't always seen eye to eye (Edgelord memes! Verification fiasco! The "sink" joke being the full extent of his business plan!) I am thrilled @elonmusk took a chan
— Bess Kalb (@bessbell) December 21, 2022
Master Manjunath: अपने जमाने का 'सुपरस्टार' था ये 'मास्टर', आज लुक देखकर पहचान पाना मुश्किल
बेस ने ट्वीट किया, 'वह चाहें तो बच्चे भी लैब में कंसीव कर सकते हैं। एलन मस्क ने ट्विटर ब्लू फ्लैगशिप इनोवेशन से 56 लाख रुपये कमाए हैं। हम ट्विटर में रहते हुए उनके इस स्मार्ट आइडिया की तारीफ करते हैं। उनके आने वाले प्रोजेक्ट के लिए बधाई देना चाहते हैं। हम जानते हैं कि वे सभी आइडिया काफी बड़े होंगे और कुछ लोगों पर ही इस धमाके का असर होगा।'
Honey Singh: हनी सिंह ने पहली बार अपनी मानसिक सेहत पर की बात, बोले- मेरे दिमाग में दिक्कत है और...
दरअसल, मस्क ने ट्विटर पर एक पोल किया था, जिसमें उन्होंने फॉलोअर्स से पूछा था कि उन्हें ट्विटर के सीईओ का पद छोड़ना चाहिए या नहीं। फिर, लोगो ने उनके सीईओ के पद से हटने के पक्ष में मतदान किया। इसके बाद एलन मस्क ने कहा कि नए सीईओ का चयन करते ही वह अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। उसके बाद वह केवल सॉफ्टवेयर और सर्वर टीमों को चलाएंगे।
Jhoome Jo Pathaan: 'झूमे जो पठान' के व्यूज 18 मिलियन के पार, क्या टूटेगा 'बेशरम रंग' का रिकॉर्ड?