{"_id":"63a4490c6276aa39ed49d687","slug":"shah-rukh-khan-new-song-jhoome-jo-pathan-crosses-1-million-views-in-30-minutes-song-viral-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhoome Jo Pathaan: 'झूमे जो पठान' के व्यूज 18 मिलियन के पार, क्या टूटेगा 'बेशरम रंग' का रिकॉर्ड?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jhoome Jo Pathaan: 'झूमे जो पठान' के व्यूज 18 मिलियन के पार, क्या टूटेगा 'बेशरम रंग' का रिकॉर्ड?
Fri, 23 Dec 2022 08:11 AM IST
ज्योति वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति वर्मा
Updated Fri, 23 Dec 2022 08:11 AM IST
सार
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की फिल्म पठान के गानों ने आते ही यूट्यूब पर तहलका मचा दिया। 'झूमे जो पठान' गाने ने 30 मिनट के अंदर ही एक मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल किए हैं। यह गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
Shah rukh Khan And Deepika Padukone
- फोटो : social media
विस्तार
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की फिल्म पठान के गानों ने आते ही यूट्यूब पर तहलका मचा दिया। शाहरुख खान का नया गाना 'झूमे जो पठान' रिलीज किया गया है। यह गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही, यूट्यूब पर भी ट्रेंड कर रहा है। इसके अलावा खास बात यह है कि महज 30 मिनट में इस गाने को एक मिलियन व्यूज मिल गए। वहीं, सिर्फ 21 घंटे में ही इस गाने को 18 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। माना जा रहा है कि अगर व्यूज मिलने की रफ्तार इस कदर जारी रहती है तो यह गाना बेशरम रंग का रिकॉर्ड तोड़ सकता है। बता दें कि झूमे जो पठान गाना अरिजीत सिंह ने गाया है।
विज्ञापन
शाहरुख और दीपिका कई साल बाद साथ नजर आए
शाहरुख खान कई साल बाद दीपिका पादुकोण के साथ नजर आ रहे हैं। हालांकि, इससे पहले दोनों कलाकार कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। शाहरुख खान अपनी नई फिल्म 'पठान' में एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में उनके लंबे बालों के साथ-साथ सिक्स पैक एब्स भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं। वहीं, फिल्म के गाने 'झूमे जो पठान' को खूबसूरती के साथ शूट किया गया है। गाने में दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है। दीपिका बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। वहीं, शाहरुख भी हैंडसम दिखाई दिए।
विज्ञापन
भगवा रंग को लेकर शुरू हुआ था विवाद
इससे पहले शाहरुख खान ने झूमे जो पठान का पोस्टर शेयर किया था, जिसमें उन्होंने गाने की एक लाइन 'झूमे जो पठान, मेरी जान' लिखी थी। वहीं, बीते दिनों पठान के गाने 'बेशरम रंग' को लेकर काफी विवाद हुआ था। इस गाने में भगवा रंग की बिकनी में दीपिका पादुकोण नजर आईं, जिस पर काफी विवाद हुआ। पठान फिल्म की बात करें तो शाहरुख और दीपिका की यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- दीपिका पादुकोण के बाद भगवा रंग में रंगीं नेहा शर्मा
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन