Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Christopher Nolan The Odyssey Trailer Release Matt Damon Battles Monsters And Suitors To Reach Anne Hathaway

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का नया ट्रेलर रिलीज, जानें कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

Tue, 05 May 2026 01:43 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Tue, 05 May 2026 01:43 PM IST
सार

The Odyssey Trailer Release: क्रिस्टोफर नोलन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द ओडिसी’ का ट्रेलर आज जारी किया गया है। जानिए इस ट्रेलर में क्या है खास…

विज्ञापन
Christopher Nolan The Odyssey Trailer Release Matt Damon Battles Monsters And Suitors To Reach Anne Hathaway
द ओडिसी ट्रेलर रिलीज - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

विस्तार

क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' का नया ट्रेलर जारी हो गया है। इसमें मैट डेमन को ओडीसियस के रूप में दिखाया गया है और ट्रोजन युद्ध के बाद उनकी खतरनाक घर वापसी की यात्रा को करीब से देखा जा सकता है। यूनिवर्सल पिक्चर्स की यह फिल्म 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर में ओडीसियस को इथाका राज्य लौटने की कोशिश करते हुए दिखाया गया है, जहां उनकी पत्नी पेनेलोप (ऐनी हैथवे द्वारा अभिनीत) और उनके बेटे टेलीमाकस (टॉम हॉलैंड द्वारा अभिनीत) पर खतरा बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन

ट्रेलर में क्या है?
फिल्म ग्रीक पौराणिक कथा के नायक ओडीसियस की कहानी पर आधारित है। इस किरदार को मैट डेमन ने निभाया है। ट्रेलर में ग्रीक हीरो को लंबी, टॉर्चर और फिक्शनल घर वापसी की यात्रा पर दिखाया गया है, जिसमें वह अपने परिवार को बचाने और इथाका में अपनी जगह वापस पाने की कोशिश करता है। इस ट्रेलर में कई महत्वपूर्ण किरदारों को भी दिखाया गया है। रॉबर्ट पैटिनसन एंटिनस के रूप में नजर आते हैं, जो रानी से शादी करके इथाका पर कब्जा करना चाहता है। चार्लीज थेरॉन अप्सरा कैलिप्सो की भूमिका निभा रही हैं। जॉन लेगुइजामो ओडीसियस के सेवक यूमेअस के रूप में नजर आते हैं, जबकि जॉन बर्न्थेल स्पार्टा के यूनानी राजा और एगामेम्नन के भाई मेनेलास की भूमिका में हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Christopher Nolan The Odyssey Trailer Release Matt Damon Battles Monsters And Suitors To Reach Anne Hathaway
द ओडिसी ट्रेलर रिलीज - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
क्रिस्टोफर नोलन की 13वीं फीचर फिल्म है ‘द ओडिसी’
‘द ओडिसी’ क्रिस्टोफर नोलन द्वारा निर्देशित 13वीं फीचर फिल्म है। फिल्म के प्रमुख कलाकारों में जेंडाया देवी एथेना के रूप में, बेनी सफ्डी एगामेम्नन के रूप में, हिमेश पटेल यूरिलोचस के रूप में, मिया गोथ मेलान्थो के रूप में, जिमी गोंजालेस सेफियस के रूप में, लुपिता न्योंगो के किरदार में नजर आएंगी। हालांकि, अभी तक विल युन ली के किरदार से पर्दा नहीं हटा है। दर्शकों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed