{"_id":"5ef8553b8ebc3e434252738a","slug":"christopher-nolan-tenet-will-now-release-on-august-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर आगे खिसकी क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'टेनेट' की रिलीज डेट, अब इस दिन देख पाएंगे फैंस","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
फिर आगे खिसकी क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'टेनेट' की रिलीज डेट, अब इस दिन देख पाएंगे फैंस
Sun, 28 Jun 2020 02:02 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 28 Jun 2020 02:02 PM IST
विज्ञापन
टेनेट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉलीवुड के जाने माने फिल्म निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन (Christopher Nolan) की आने वाली फिल्म 'टेनेट' की रिलीज डेट में एक बार फिर से बड़ा बदलाव किया गया है। 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली टेनेट को देखने के लिए फैंस को और इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
खबर है कि फिल्म स्टूडियो वार्नर ब्रदर्स ने Tenet की रिलीज आगे बढ़ाकर 12 अगस्त कर दी है। भारत में दर्शकों को ये फिल्म अगस्त में देखने को नहीं मिल पाएगी क्योंकि देश में तमाम सिनेमाघर कोरोना वायरस की वजह से बंद हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि ये अक्टूबर महीने में खुल सकते हैं।
विज्ञापन
जिस दिन टेनेट रिलीज होने वाली थी उस तारीख को अब 10 साल पहले रिलीज हुई क्रिस्टोफर नोलन की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक 'इन्सेप्शन' रिलीज की जाएगी।
विज्ञापन
दुनिया भर में फैली कोरोना महामारी लगभग हर जगह के काम धंधों को प्रभावित कर रही है। फिल्म इंडस्ट्री भी इससे अछूती नहीं है। इस वायरस की वजह से कई बड़ी और छोटी फिल्मों के रिलीज की तारीख आगे बढ़ चुकी है या फिर फिल्में ओटीटी की तरफ अपना रास्ता तय कर चुकी हैं। 'टेनेट' और 'वंडर वुमन 1984' की तारीख आगे खिसक जाने का भी यही कारण है।
हॉलीवुड एक्टर रोबर्ट पैटिनसन और जॉन डेविड वाशिंगटन स्टारर फिल्म टेनेट एक अनोखी कहानी पर आधारित है, जिसमें लीड किरदार को वर्ल्ड वॉर 3 को रोकने के मिशन पर भेजा गया है। इस फिल्म में डिंपल कपाड़िया भी नजर आने वाली हैं।