फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Chinese film Dying to Surviveb has been hit in China

भारत पर बनी वो फ़िल्म जो चीन में हुई सुपरहिट, देखते ही जरूर आएगी 'दंगल' की याद

Tue, 17 Jul 2018 12:18 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Tue, 17 Jul 2018 12:18 PM IST
विज्ञापन
Chinese film Dying to Surviveb has been hit in China
कैंसर की दवाएं, भारत और चीन, इन तीन चीजों के इर्द-गिर्द घूमती एक फ़िल्म चीन में जबरदस्त हिट हो गई है। इस फ़िल्म का हिट होना वहां कई लोगों को हैरान भी कर रहा है। लेकिन, ये चीन में कैंसर की महंगी दवाओं के कारण आम लोगों की परेशानी को दिखाता है।
विज्ञापन


साथ ही किस तरह भारतीय दवाइयों पर चीनी लोगों की निर्भरता बढ़ रही है इसे भी बताता है। ये फ़िल्म एक कैंसर रोगी पर बनी है जो भारत से सस्ती दवाएं ख़रीदने के लिए गिरफ़्तार होने तक का जोख़िम उठाता है। 'डाइंग टू सर्ववाइव' अमेरिकी फ़िल्म 'डलास बायर्स क्लब' की रीमेक है। ये फ़िल्म 6 जुलाई को रिलीज हुई थी और ये कैंसर के एक मरीज लू योंग की असल ज़िंदगी पर बनी है।
विज्ञापन


लू पूर्वी जिआंगसू प्रांत के एक टेक्स्टाइल व्यापारी हैं। उन्हें क्रॉनिक मेलॉइड ल्यूकेमिया (कैंसर का एक प्रकार) है। उन्हें चीन में कैंसर के मरीजों को भारत से नकली दवाइयां बेचने के आरोप में 2013 में गिरफ़्तार किया गया था। दो साल बाद उन्हें साल 2015 में रिहा कर दिया गया था। लू ने इस जेनरिक दवाई से सैकड़ों मरीजों की मदद की थी। ये दवाई भारत की नेटको फार्मा कंपनी बनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

भारत के साथ समझौता

कैंसर की महंगी दवाइयों से राहत के लिए चीन कई तरह के क़दम भी उठा रहा है। फ़िल्म रिलीज़ होने के बाद चीन ने 9 जुलाई को कहा था कि उसका भारत के साथ दवाइयों और ख़ासकर कैंसर रोधी दवाइयों के आयात को लेकर समझौता हुआ है। इससे पहले मई में कुछ कैंसर रोधी दवाइयों के आयात पर टैरिफ़ भी हटाया गया था।

इसके अलावा कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन विदेशी फार्मा कंपनियों के साथ भी दवाइयों की क़ीमत कम करने को लेकर बातचीत करने वाला है। हाल के सालों में, चीन ने देश में निर्मित जेनरिक दवाओं के ज़्यादा सुरक्षित और सस्ता बनाने को मंजूरी देने में तेजी ला रहा है।


 

भारतीय दवाइयां ज़्यादा प्रचलित

साइंस और टेक्नोलॉजी की सरकारी अख़बार ने कहा है कि कुछ मरीजों को जेनरिक दवाओं को लेकर चिंताएं हैं और चीन की घरेलू दवा बनाने वाली कंपनियां कम मुनाफ़े के चलते इन दवाइयों को बनाने से बचती भी हैं। अख़बार लिखता है कि एक और समस्या ये है कि जिन अस्पतालों के पास फंड की कमी है वो अपनी लागत पूरी करने के लिए दवाओं को महंगे दामों पर बेचते हैं।

'ग्लोबल टाइम्स' अख़बार के मुताबिक चीन में मिलने वाली भारतीय दवाओं में ज़्यादातर कैंसर रोधी दवाइयां हैं। ये दवाइयां ज़्यादा असरदार होने के कारण चीन की स्वेदश निर्मित दवाइयों से अधिक प्रचलित हैं। अख़बार में ये भी लिखा है कि यहां तक कि चीन में एजेंट्स भारतीय जेनरिक दवाएं बेच रहे हैं जो चीन के सर्च इंजन बेडु और ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म टाओबो पर आसानी से मिल जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed